{"_id":"59ce799e4f1c1ba0538b4f73","slug":"71506703774-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी के जयकारे से गूंज उठे पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी के जयकारे से गूंज उठे पंडाल
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। पूजा पंडालों में देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अष्टमी के दिन शाम से भीड़ उमड़ना शुरू हो गया था। देर रात तक पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन का दौर जारी रहा। देवी के जयकारे से पूजा पंडाल गुंजायमान हो गए। वहीं दूसरी ओर पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में विभिन्न समितियों द्वारा एक से बढ़कर एक पंडालों का निर्माण किया गया है। जिसे देखने के लिए नर-नारियों समेत नन्हें-मुन्नें बच्चों की भीड़ शाम को पहुंचना शुरू कर दिया। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान श्रद्धालु नगर में विभिन्न स्थानों पर बने पंडालों में पहुंच मां दुर्गा का दर्शन-पूजन किया तथा चाट, गुलगुप्पे, मसाला डोसा का भी आनंद लिया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पंडाल के आसपास पुलिस व समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं अधिकारीगण देर रात तक चक्रमण करते रहे।