{"_id":"59bd69d44f1c1b36688b5045","slug":"71505585620-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1601 बूथों पर आज पिलाई जाएगी पोलियो खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1601 बूथों पर आज पिलाई जाएगी पोलियो खुराक
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। पोलियो जागरुकता अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर से किया जाएगा। इसके लिए 1601 बूथ, 834 घर-घर भ्रमण टीम, 90 ट्रांजिट मोबाईल टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा शनिवार को कलेक्ट्रेट से जागरुकता रैली निकाली गई, जिसे जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजनाथ व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. केडी प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डा. प्रसाद ने कहा कि जिला पिछले कई सालों से पोलियो मुक्त है लेकिन पड़ोसी देशों अफगानिस्तान, पाकिस्तान आदि में अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। इसके चलते पोलियो अभियान को संचालन जारी रखना आवश्यक है। पांच वर्ष तक के करीब चार लाख 95 हजार बच्चों को पोलियो खुराक दी जाएगी। इस मौके पर शैलेन्द्र पांडेय, अफसर आलम, सिकंदर खां, बद्री यादव, अरविंद वर्मा, बहादुर प्रसाद, विजय कुमार श्रीवास्तव, बब्लू उपाध्याय आदि थे।