{"_id":"5969121c4f1c1bc95b8b47eb","slug":"71500058140-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दी सिविल बार के देवेंद्र चुने गए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दी सिविल बार के देवेंद्र चुने गए अध्यक्ष
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। दी सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के सत्र 2017-18 का चुनाव शुक्रवार का बार के सभागार में हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर देवेंद्र कुमार दूबे जबकि महासचिव के पद पर घनश्याम पांडेय को चुना गया। चुनाव परिणामों की घोषणा होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
दी सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर शुक्रवार को सुबह दस बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही वकीलों में गहमागहमी की स्थिति रही। इस दौरान कुल 402 मतों में से 377 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। जिसमें अध्यक्ष पद पर देवेंद्र कुमार दूबे को 210 तथा दूसरे स्थान पर रहे वीरेंद्र कुमार सिंह को 156 को मत मिले थे। जिसमें देवेंद्र कुमार दूबे ने 54 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वीरेंद्र कुमार सिंह को पराजित किया। वहीं उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम के पद पर आलोक कुमार चौरसिया को 240 और अविनाश कुमार यादव ने 132 मत मिले। जिसमें आलोक कुमार ने अविनाश को 108 मतों से पराजित किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दीनानाथ चौरसिया, महासचिव के पद पर घनश्याम पांडेय, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से उपर के पद नौमी वर्मा, फहीम अख्तर, कोषाध्यक्ष के पद पर मोहन पांडेय को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं संयुक्त सचिव के पद पर मनीष कुमार तिवारी, नंदजी प्रसाद को पुस्तकालय अध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्य के रुप में शैलेंद्र नाथ तिवारी, संजय कुमार पांडेय, प्रभाशंकर शुक्ल, चंद्रशेखर तिवारी, सूर्यजीत पांडेय को भी निर्विरोध चुना गया।