{"_id":"5a3be5624f1c1bc5668b662d","slug":"70-lakh-released-after-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी के बाद 70 लाख जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी के बाद 70 लाख जारी
ballia
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले रोजगार सेवकों की ओर से मानदेय भुगतान नहीं होने पर ब्लॉक मुख्यालयों पर तालाबंदी करने की चेतावनी के बाद विभाग जागा है। बुधवार को श्रम-रोजगार के उपायुक्त ने 14 ब्लाकों के 587 रोजगार सेवकों के मानदेय के लिए 70 लाख की धनराशि जारी की है।
करीब डेढ़ साल से रोजगार सेवकों को मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा था। अधिकांश ब्लाकों ने धन की कमी के कारण भुगतान नहीं होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी थी। उधर, कई बार रोजगार सेवकों के विभिन्न संगठनों की ओर से अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया गया था।
मंगलवार को ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने अधिकारियों को पत्रक देकर मानदेय भुगतान नहीं होने पर ब्लॉक मुख्यालयों पर तालाबंदी की चेतावनी दी थी। एसोसिएशन ने अधिकारियों को बताया था कि लंबे समय से मानदेय भुगतान नहीं होने के कारण रोजगार सेवकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने प्रशासनिक मद से वर्ष 2016-17 के मानदेय भुगतान की अनुमति दे दी। इसके बाद श्रम-रोजगार के उपायुक्त ने 14 ब्लॉकों के 587 रोजगार सेवकों को मानदेय देने के लिए धन जारी कर दिया।
इसमें बांसडीह के 38 रोजगार सेवकों के लिए चार 53 हजार 150, बेलहर के 24 रोजगार सेवकों के लिए दो लाख 86 हजार 201, बेरुआरबारी के 27 रोजगार सेवकों के लिए तीन लाख 21 हजार 976, चिलकहर के 51 रोजगार सेवकों के लिए छह लाख आठ हजार 177, दुबहड़ के 39 रोजगार सेवकों के लिए चार लाख 65 हजार 77, गड़वार के 55 रोजगार सेवकों के लिए छह लाख 55 हजार 877, हनुमानगंज के 39 रोजगार सेवकों के लिए चार लाख 65 हजार 77, मनियर के 36 रोजगार सेवकों के लिए चार लाख 39 हजार 302, नगरा के 63 रोजगार सेवकों के लिए सात लाख 51 हजार 278 रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा नवानगर के 33 रोजगार सेवकों के लिए तीन लाख 93 हजार 526, पंदह के 37 रोजगार सेवकों के लिए पांच लाख 852, सीयर के 65 रोजगार सेवकों के लिए सात लाख 75 हजार 128 रुपये जारी किए गए। जबकि सोहांव के 38 रोजगार सेवकों के लिए चार लाख 53 हजार 152 रुपये जारी किए गए हैं।
उपायुक्त के अनुसार बैरिया, मुरलीछपरा व रसड़ा ब्लॉक के रोजगार सेवकों के वर्ष 2016-17 के मानदेय का बकाया नहीं होने के कारण धन जारी नहीं किया गया है।