फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   70 boxes of English liquor going to Bihar recovered, five arrested

बिहार जा रही 70 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, पांच गिरफ्तार

Wed, 14 Sep 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
70 boxes of English liquor going to Bihar recovered, five arrested
अवैध तरीके से बिहार ले जा रही 70 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ कोतवाली पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को यह सफलता मिली है। आरोपी शराब को कन्टेनर व होंडा सिटी लक्जरी कार में छिपाकर बिहार ले जा रहे थे।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय यादव कोतवाली के उपनिरीक्षक दिनेश पाठक और टीम के साथ वाहनों चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली की कुछ लोग गाजीपुर की तऱफ से अवैध शराब लेकर आ रहे हैं।कुछ देर बाद एक होंडा सीटी कार सफेद रंग की व उसके पीछे कुछ दूरी पर एक कन्टेनर आता दिखाई दिया। अचानक सामने पुलिस को देखकर दोनों वाहन चालक भागने का प्रयास किए लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम अमित कुमार उर्फ अजित पुत्र वशिष्ठ सिंह निवासी दाऊदनगर थाना विद्धोपुर जनपद वैशाली, बिहार, कृष्णमुरारी पुत्र सकुल लाल सिंह निवासी दाऊदनगर थाना विद्दोपुर थाना वैशाली बिहार, जितेन्द्र कुमार पुत्र रामपुकार सिंह निवासी दाऊदनगर थाना विद्दोपुर जनपद बैशाली बिहार, रमन कुमार पुत्र संतोष सिंह निवासी ग्राम लौना थाना कोतवाली, जनपद जालौन, अंजय कुमार पुत्र महेश सिंह निवासी दाउदनगर थाना बिद्दोपुर जनपद वैशाली बिहार बताया। उनके पास से कुल 70 पेटी अंग्रेजी शराब (65 पेटी आफिसर च्वाइस व 5 पेटी क्रेजी रोमियो ) बरामद हुआ। थाना कोतवाली ने मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed