{"_id":"5c9d0544bdec2213e8070365","slug":"61553794372-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की गौरवशाली परंपरा का किया उल्लेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की गौरवशाली परंपरा का किया उल्लेख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें सेक्टर से बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचा मजबूत बनाते हुए लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए जुट जाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय शुक्ल ने कांग्रेस की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने देश के विकास की आधारशिला रखी। जाति, धर्म से ऊपर उठकर कांग्रेस ने सर्वसमाज के कल्याण के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं का सूत्रपात किया, लेकिन गैर कांग्रेसी दलों की सरकारों ने न सिर्फ विकास की गति को अवरुद्ध कर दिया, बल्कि सामाजिक समरसता को बिगाड़ दिया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आर्थिक मंदी का दौर चल रहा है।
उन्होंने कहा कि जनता समझ चुकी है कि कांग्रेस ही देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने में सक्षम है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए लोकसभा चुनाव में फतह हासिल करने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर नियाज अहमद, ़फैयाज अहमद ,प्रमोद यादव, राघवेंद्र यादव, आनंद पांडेय, जान अंसारी आदि मौजूद रहे।