फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   समाजसेवी के नाम पर दलाली बंद करो’...

समाजसेवी के नाम पर दलाली बंद करो’...

Fri, 01 Mar 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
समाजसेवी के नाम पर दलाली बंद करो’...
बलिया। नगर पालिका में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में सपा युवजन सभा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर के टीडी कालेज चौराहे पर नगर पालिका चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी का पुतला फूंका। इस दौरान हाथ में दफ्ती के लिए उसमें उल्लेखित नारा ‘समाजसेवी के नाम पर दलाली बंद करो’ के नारे लगाए। इस दौरान आर्यन ग्रुप द्वारा नगर में की जा रही सफाई प्रणाली की न्यायिक जांच की मांग की गई।
विज्ञापन

कहा गया कि नगर पालिका की हर योजना नगर पालिका चेयरमैन की दलाली की भेंट चढ़ रही है। जब से नवीन अध्यक्ष अजय कुमार द्वारा नगर पालिका की बागडोर संभाली गई, तब से हर वार्डों में आरओ लगाने की बात कही गई। लेकिन यह कब लगाया जाएगा, इसका कुछ अता-पता नहीं है। ईओ एकदम से अध्यक्ष के साथ ताल से ताल मिला रहे हैं। मांग की गई कि आर्यन ग्रुप द्वारा जो सफाई कार्य किया जा रहा है, उसकी न्यायिक जांच हो कि किस तरह नगरवासियों के लिए आए पैसा का गबन किया जा रहा है। वहीं सपा नेता मिंटू खान ने बताया कि जब से नए अध्यक्ष बने हैं, तब से नगर में एक तिनका भी विकास नहीं दिख रहा है। नालियां बजबजा रही है। मुहल्लों की गलियां जर्जर है। सपा नेता रीतेश मिश्र पौहाड़ी ने बताया कि सतीशचंद्र कालेज चौराहे से लेकर मालगोदाम तक सड़क के किनारे बसे लोगों के घरों के आगे-पीछे पानी भर गया। कई जगहों पर गंदा पानी एनएच पर भी बह रहा है। लेकिन नपा की ओर से कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस मौके पर जलालुद्दीन जेड़ी, विक्की पांडेय, देवेंद्र यादव, लखन रावत, अनुभव सिंह, धनजी यादव आदि रहे।
विज्ञापन


कोट----
कई वार्डों में आरओ लग चुका है जिसमें 11, 14, 16, 20 व जेल के सामने हैं। मार्च के अंत तक 25 वार्डों में आरओ मशीन लगा दी जाएगी। आर्यन ग्रुप द्वारा साफ-सफाई व्यवस्था उत्तम हो रही है, इस संबंध में लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed