{"_id":"5be1de3dbdec22694c343ad2","slug":"61541529149-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने चेनपुलिंग कर किया उपद्रव, 33 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकतत्वों ने चेनपुलिंग कर किया उपद्रव, 33 गिरफ्तार
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। वाराणसी-छपरा रेलखंड बकुल्हा से बलिया स्टेशन के बीच मंगलवार को अराजकतत्वों ने विभिन्न स्थानों पर चेनपुलिंग कर उपद्रव किया। इस दौरान रेल पुलिस ने अभियान चलाकर 33 लोगों को गिरफ्तार किया।
बताया जाता है कि बलिया और आसपास के गांवों के युवक ट्रेन से छपरा जाकर वहां से लक्ष्मी गणेश की मूर्ति लेकर आ रहे हैं। इसमें ऐसे युवक भी हैं, जो ट्रेनों को अपने गांवों के सामने चेनपुलिंग कर रोककर उतर जाते हैं। सोमवार के बाद मंगलवार को भी इस रेलखंड पर मूर्ति लेकर आ रहे कुछ युवकों ने करीब तीन स्थानों पर चेनपुलिंग कर ट्रेनों को रोका। चेनपुलिंग की वजह से कोलकाता-आजमगढ़ 1.5 घंटा, छपरा- वाराणसी आधा घंटा व सियालदह- बलिया 01 घंटा तक विलंबित हुईं। ऐसे अराजकतत्वों ने चेनपुलिंग कर विभिन्न ट्रेनों एवं स्टेशन पर उपद्रव भी किया। इससे ट्रेनें तो विलंबित हुई ही, साथ ही यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बाबत अराजकतत्वों के खिलाफ आरपीएफ ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। जिसके तहत बकुल्हा बलिया रेलखंड पर विभिन्न ट्रेनों में चेनपुलिंग करने वाले 33 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया। आरपीएफ प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि इन दिनों छपरा से पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों में मूर्ति रखकर कुछ लोग लेकर आ रहे हैं, जो अनायास ही विभिन्न स्थानों पर ट्रेनों की चेनपुलिंग कर दे रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। सोमवार के बाद मंगलवार को अभियान चलाकर 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि ट्रेनों को बिना वजह चेनपुलिंग करना कानूनन अपराध है, ऐसे लोगों की शिनाख्त कर मुकदमा कायम किया जा रहा है।