फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   छात्रों ने किया कुलपति का घेराव, सौंपा पत्रक

छात्रों ने किया कुलपति का घेराव, सौंपा पत्रक

Wed, 08 Aug 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
छात्रों ने किया कुलपति का घेराव, सौंपा पत्रक
बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्नातक प्रथम वर्ष के अंकपत्र में त्रुटि और महाविद्यालयों में दुर्व्यवस्था को लेकर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कुलपति को ज्ञापन सौंपकर अंक पत्रों में की गई त्रुटि को सुधारने की मांग की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में जनपद के महाविद्यालयों के दर्जनों छात्र-छात्राएं मंगलवार को विवि कैंपस में पहुंच गए। इस दौरान धरना प्रदर्शन करते हुए कुलपति का घेराव किया। विवि प्रमुख मयंक शेखर ने कहा कि जिस प्रकार से छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय विवि प्रशासन द्वारा किया जा रहा है वह उनके जीवन के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ है। इस दौरान छात्रों ने कई छात्रों का परीक्षा परिणाम दिखाया। इनमें त्रुटियां थी। आरटीआई के माध्यम से निकाले गए उत्तर पुस्तिकाओं का छात्रों ने कुलपति को अवलोकन कराया। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि अगर तत्काल परीक्षाफल सही करके उसे विवि प्रशासन घोषित नहीं करता है तो परिषद के कार्यकर्ता राजभवन जाकर राज्यपाल से कुलपति को हटाने की मांग करेंगे। जिला संयोजक संदीप पांडेय ने कहा कि विवि के कुलपति द्वारा महाविद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था खराब की जा रही है। जिससे छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। प्रशांत राय बंटी, अंबरीश ओझा, मनीष पांडेय, दुर्गेश राय, पंकज राय, शिवम मिश्र, सौरभ तिवारी, नेहा, सोनी, प्रियंका, अमृता सिंह, अल्का पांडेय, श्रुति राय, स्वाती सिंह, काजल राय, अन्नु चौबे, आकांक्षा पांडेय, शिवम सिंह, अनिल गुप्ता, सोनम गुप्ता, शालिनी सिंह, नेहा ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed