{"_id":"5b48eee14f1c1b466d8b4721","slug":"61531506401-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। कुंवर सिंह महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष नितेश कुमार यादव के नेतृृत्व में स्नातक में 33 फीसदी सीट वृद्घि तथा बढ़ाए गए शुल्क को वापस लेने की मांग को लेकर छात्रों ने कालेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए ब्रजेश यादव ने कहा कि कई बार कुलपति तथा प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे छात्रों का मानसिक और आर्थिक शोषण हो रहा है। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि कुलपति की मनमानी हम जिले में नहीं चलने देंगे। कालेज के छात्रों का शोषण किसी भी तरह ठीक नहीं है। छात्रों के प्रवेश के लिए स्नातक कक्षाओं में 33 फीसदी सीट वृद्घि की जाए तथा बढ़ाए गए शुल्क वापस लिया जाए अन्यथा की दशा में छात्र 16 जुलाई से बेमियादी अनशन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर परशुराम यादव, संदेश यादव, विकास कुमार यादव, धन्नू यादव, अंकित कुमार सिंह, राजेश कुमार, सोनू प्रसाद, रवि यादव, आदित्य पासवान, अनूप वर्मा, अभिषेक वर्मा, बाबू राम, पीयूष तिवारी, अभिषेक यादव, आशीष, कृष्णमोहन, मंजीत कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अजय यादव तथा संचालन सिंटू यादव ने किया।
उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कॉलेज इकाई के कार्यकर्ताओं ने 12 सूत्री मांगों को लेकर विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में सभी विषयों में 25 फीसदी सीट बढ़ाने, सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में छात्रसंघ चुनाव कराने, शैक्षिक कैलेंडर जारी करने, पुस्तकालय में नवीन पुस्तकें उपलब्ध कराने, क्रीड़ा सामग्री मुहैया कराने आदि की मांग की। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने कहा कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर शिवम मिश्र, राकेश गुप्ता सोनू, अमन तिवारी, संदीप पांडेय, अभिनंदन यादव, अंकुर मिश्रा, अजीत गुप्त, मनीष पांडेय, अभिषेक राय, प्रमोद आदि रहे।