फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ज्वेलर्स की दुकान से लाखों के आभूषण चोरी, क्षेत्राधिकारी व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

ज्वेलर्स की दुकान से लाखों के आभूषण चोरी, क्षेत्राधिकारी व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

Sat, 10 Mar 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
ज्वेलर्स की दुकान से लाखों के आभूषण चोरी, क्षेत्राधिकारी व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
हल्दी (बलिया)। थाना क्षेत्र के स्थानीय चट्टी पर स्थित ज्वेलरी की दुकान में सेंधमारी करके अंदर घुसे चोरों ने लोहे की आलमारी (लाकर) को गैस कटर से काटकर लगभग 100 ग्राम सोना व पांच किलो चांदी पर हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी दुकानदार को शनिवार की सुबह करीब 11 बजे हुई। जब वह बलिया शहर से आकर दुकान खोला तो देखा कि दीवार टूटी है और लॉकर टूटा देख दंग रह गया। इसी बीच किसी ने इस बात की पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी बैरिया, थानाध्यक्ष हल्दी, थानाध्यक्ष बैरिया व फोरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

हल्दी गांव निवासी अर्जुन प्रसाद की स्थानीय चट्टी पर कनक ज्वेलर्स के नाम से काफी पुरानी व प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान है। अर्जुन शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलिगगंज में अपना मकान बनाकर रहते है और वहीं से प्रतिदिन हल्दी स्थित दुकान पर आना-जाना करते है। गुरुवार की शाम अर्जुन अपनी दुकान बंद कर बलिया शहर चले गए। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के चलते दुकान नहीं खुली। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे हल्दी स्थित अपनी दुकान का ताला खोलकर जैसे ही अंदर गए। भीतर का नजारा देख दंग रह गए। क्योंकि दीवार का पिछला हिस्सा टूटा पड़ा है, वहीं देखा कि लॉकर का दरवाजा भी खुला है और वहीं पर एक बड़ा गैस सिलेंडर व कटर आदि उपकरण पड़े हैं। यह देख स्वर्णकार हैरान रह गया। क्योंकि दीवार के बाद दो लोहे के फाटक को काटकर तब तिजोरी को काटा गया है। अर्जुन ने आसपास के दुकानदारों के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष हल्दी परमानंद द्विवेदी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। तत्काल अपने क्षेत्राधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को इस बात की सूचना दी। यह जानकारी होने के बाद क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार, थानाध्यक्ष बैरिया गगन राज सिंह व फोरेंसिक टीम के आरबी यादव आदि मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। अर्जुन ने थानाध्यक्ष को दिए गए तहरीर में कहा है कि लगभग 100 ग्राम सोना व पांच किलो चांदी चोरी हुआ है। हल्दी चट्टी पर स्थित ज्वेलरी की दुकानों में कनक ज्वैलर्स की मशहूर दुकान है।
विज्ञापन

में भी अर्जुन को बंधक बनाकर हुई थी चोरी
हल्दी। थाना क्षेत्र के स्थानीय चट्टी पर स्थित कनक ज्वैलर्स में आठ साल पहले भी भीषण चोरी हो चुकी है। छह मार्च 2010 को अर्जुन प्रसाद जब अपनी दुकान बंद कर बलिया जा रहे थे कि रास्ते में रोककर अर्जुन को बंधक बना दिया गया और उनकी दुकान की चाबी लेकर आराम से चोरी की गई थी। उस समय मुकदमा दर्ज कर चोरी का खुलासा भी हुआ था। फिर नौ मार्च 2018 को उसी दुकान में चोरी हो गई। चट्टी के दुकानदारों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर कहां थी पिकेट की पुलिस
हल्दी। चट्टी की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस बूथ का निर्माण किया गया है, जहां इलाकाई पुलिस की ड्यूटी 24 घंटे रहती है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि बूथ पर पुलिस के रहते चोरी कैसे हो गई। पुलिस की पिकेट से कनक ज्वेलर्स की दूरी महज 25 मीटर है। बावजूद इतनी बड़ी घटना हो गई और किसी को कानोंकान खबर तक नहीं हुई। इसके चलते चट्टी के दुकानदारों में नाराजगी है। दूकानदारों का कहना है कि पुलिस गश्त नहीं करती है। तभी तो दिनोंदिन चोरियों में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed