फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अतिक्रमण के खिलाफ चला पुलिस का डंडा

अतिक्रमण के खिलाफ चला पुलिस का डंडा

Wed, 07 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ चला पुलिस का डंडा
रसड़ा(बलिया)। नगर में प्यारेलाल चौराहा एवम छितौनी रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार की शाम अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलया। 13 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाइ की। अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

कस्बा स्थित प्यारेलाल चौराहा एवम छितौनी रेलवे क्रासिंग आये दिन जाम के झाम से कराहता रहता है। यहां सड़कों पर दुकानदारों द्वारा सामानों को दुकानों के आगे सड़क की पटरियों पर फैलाकर अतिक्रमण कर दिया जाता है। वहीं ठेला तथा खुमचा दुकानदार सुबह तथा शाम को स्थाई रुप से अतिक्रमण कर अपनी दुकान लगाते हैं। ऐसे में आवागमन पर असर पड़ता है और जाम से लोग परेशान होते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में सिटी इंचार्ज उमाशंकर त्रिपाठी, एसआई विजय नारायण राय सहित भारी संख्या में पुलिस बल ने अतिक्रमण हटवाया साथ ही अतिक्रमण करने वाले 13 दुकानदारों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृृत किया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए समय-समय पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलकर सड़क की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि अतिक्रमण दोबारा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed