फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   शिक्षकों ने चौथे दिन आक्रोशित तरीके से किया धरना-प्रदर्शन

शिक्षकों ने चौथे दिन आक्रोशित तरीके से किया धरना-प्रदर्शन

Sat, 27 Jan 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने चौथे दिन आक्रोशित तरीके से किया धरना-प्रदर्शन
वेतन भुगतान नहीं किए जाने से नाराज टीडी कालेज के शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन चौथे दिन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान कालेज में प्रशासक की नियुक्ति नहीं किए जाने को घोर लापरवाही का दर्जा देते हुए शिक्षकों ने विश्वविद्यालय की भी निंदा की। इस दौरान जिले के सभी शिक्षक संगठनों के साथ शिक्षणेतर कर्मचारियों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि कालेज के प्रबंधन के कालातीत होने के बाद भी प्रशासक का नियुक्त न होने बड़े ही दु:ख की बात है। इस मौके पर इकाई के जिलाध्यक्ष डा. अखिलेश राय ने कहा कि अगर शिक्षकों का वेतन बिल पारित नहीं हो रहा है तो इसके लिए एकमात्र कुलपति ही जिम्मेदार है। विधि संकाय के डीन और छात्र कल्याण अधिकारी डा. राजीव कुमार ने कहा कि वेतन तथा मान-सम्मान के लिए शिक्षण कार्य कर रहे है। लेकिन कुलपति के उदासीनता के चलते हम लोगों का वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर डा. रंगनाथ मिश्र, डा. शिवाकांत, डा. अरविंद सिंह, प्रेमचंद, डा. रामनरेश यादव, डा. बीके सिंह, डा. दिलीप कुमार श्रीवास्तव, डा. निशा राघव, डा. अमलदार निहार, डा. दयालानंद राय, डा. बृजेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, डा. सूबेदार प्रसाद, अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षकों ने चेताया कि अगर उनकी मांगों का निस्तारण 28 जनवरी तक नहीं किया जाता है तो हम सामूहिक अवकाश लेकर 29 जनवरी को जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के बाद विश्वविद्यालय में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed