फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   स्वास् थ्य शिविर में 450 मरीजों का हुआ उपचार

स्वास् थ्य शिविर में 450 मरीजों का हुआ उपचार

Sun, 22 Oct 2017 11:06 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
स्वास्
थ्य शिविर में 450 मरीजों का हुआ उपचार
बलिया। नगर के रामरती बालिका सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर विधायक आनंद स्वरुप शुक्ल ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विभिन्न रोगों के सैकड़ों मरीजों का नि:शुल्क जांच कर उनका उपचार किया गया। इस मौके पर मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी दी गई।
विज्ञापन

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ के बाद नगर विधायक शुक्ल ने कहा कि स्वच्छता ही स्वास्थ्य है। अरग किसी भी व्यक्ति को स्वस्थ्य रहना है तो उसे स्वच्छता पर अधिक ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने के लिए कई कार्यक्रम चलाए है। ऐसे में हम सबका नैतिक कर्तव्य बनता है कि हर व्यक्ति को सुलभ तरीके से स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाएं। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सरकारी सुविधाओं को बताने की जरुरत है। इस मौके पर कुल 540 मरीजों का उपचार किया गया। शिविर में डा. मनोज कुमार, डॉ. आरडी राम, डॉ.श्वेता, डॉ. राजन कल्याण सिंह, डॉ. आरके सिंह आदि मौजूद रहे। शिविर में प्रचारक सुरजीत, डॉ. प्रीति उपाध्याय, राम विरेंद्र राय, डॉ. राम कठिन राम आदि शामिल रहे। आयोजक सुनीता सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed