फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में हुई सघन तलाशी

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में हुई सघन तलाशी

Thu, 17 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में हुई सघन तलाशी
बलिया। छपरा रेलवे स्टेशन पर खड़ी उत्सर्ग एक्सप्रेस में बुधवार को बम मिलने की घटना के बाद गुरुवार को बलिया रेलवे स्टेशन परिसर व ट्रेनों में आरपीएफ की तरफ से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 22 लोगों से 22 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान स्टेशन परिसर में अफरा तफरी की स्थिति भी रही। ट्रेनों एवं स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियो के बैग की भी जांच की गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार राय ने बताया कि छपरा में खड़ी उत्सर्ग एक्सप्रेस में बम मिलने की घटना के बाद अलर्ट कर दिया गया है। इस रेलखंड के सभी प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में सघन तलाशी ली जा रही है। हालांकि तलाशी के दौरान अभी तक कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हो सका है। ट्रेनों में तलाशी अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed