फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   संस्कृत भाषा में कई विकारों का है समाधान

संस्कृत भाषा में कई विकारों का है समाधान

Sat, 17 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
संस्कृत भाषा में कई विकारों का है समाधान
बलिया (ब्यूरो)। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर अखनपुरा प्रांगण में शुक्रवार को संस्कृत भारती गोरक्ष प्रांत की ओर से 10 दिवसीय आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि आरएसएस के क्षेत्र संगठन मंत्री डा. संजीव राय, चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय शंकर तिवारी और सदर विधायक आनंदस्वरूप शुक्ल ने मां सरस्वती और भारत मां के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। डा. संजीव राय ने कहा कि संस्कृत भारत की आत्मा है। जो स्थान शरीर में आत्मा का है, वही स्थान इस देश की संस्कृति सभ्यता सर्वांगीण विकास के केंद्र बिंदु के रूप में संस्कृत का है। आज देश में व्यापक प्रत्येक विषमता, विघटन, विवाद, विभेद आदि के कारण जो विकार बढ़ रहे हैं। इन सभी का एकमात्र समाधान संस्कृत भाषा में है। आरएसस बलिया के विभाग संचालक आत्मा सिंह ने कहा कि भारत संस्कृत में पहले से विश्व गुरु है। इस मौके पर डा. गणेशधर द्विवेदी, कन्हैया लाल झा, जगदीश सिंह, बृजराज सिंह, चंद्रशेखर श्रीवास्तव, अनिरुद्ध सिंह आदि थे। संचालन डा. जोखन पांडेय शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed