फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पीस कमेटी की बैठक में पढ़ाया सौहार्द का पाठ

पीस कमेटी की बैठक में पढ़ाया सौहार्द का पाठ

Sat, 10 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
पीस कमेटी की बैठक में पढ़ाया सौहार्द  का पाठ
हल्दी(बलिया)। ईद त्यौहार के मद्देनजर थाना परिसर में पीस कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में आपसी सौहार्द व शांति का पाठ पढ़ाया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने पीस कमेटी के सदस्यों के साथ गांव-गांव से आये लोगों की बातें सुनीं। कहा कि पुलिस हर तरह से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए कटिबद्ध है। किसी भी प्रकार की अड़चन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। जुमा की नमाज व रमजान पर्व सौहार्द के साथ मनाने को कहा गया। साथ ही दोनों समुदायों के लोगों से दिक्कतें व शिकायतों के बारे जानकारी प्राप्त की। साथ ही हर संभव निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर उपनिरीक्षक उमेश यादव, अवधेश कुमार, फूलचंद यादव, ग्राम प्रधान मोहनजी दूबे, नरेंद्र सिंह, भुनेश्वर राय, अशोक पांडेय, कमलेश यादव, त्रिवेणी सिंह, सोनू दूबे, अनवर अली अंसारी, एलियास अहमद, नजरुदिन नेताजी, जुबेर अहमद, सूरज सिंह, मंटू सिंह, शंकर सिंह दादा आदि रहे।
विज्ञापन

बासडीहरोड संवाददाता के अनुसार, थाना परिसर मे ईद के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम राधेश्याम पाठक ने आगामी त्यौहारों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की । इस दौरान सीओ रामलखन सरोज ने लोगों से त्यौहार को लेकर संभावित समस्याओं व कुशलता से इस आयोजन को संपन्न कराने को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान थानाध्यक्ष बृजेश शुक्ला, प्रधान गोठहुली सदरे आलम, प्रधान आमघाट जयराम सिंह, विजय सिंह, कैमुद्दीन अंसारी, जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed