{"_id":"59529d9b4f1c1b0b478b4759","slug":"6-hospital-workers-found-absent-payroll-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित, वेतन रोकने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा दर्जन स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित, वेतन रोकने का निर्देश
ballia
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी सोनवानी का निरीक्षण करते सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी।सीएमओ एके श्रीवास्तव ने क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सक रूम, वार्ड, प्रसव रूम, एक्सरे रूम, फार्मासिस्ट कक्ष तथा स्वास्थ्य केंद्र पर लग रहे आरओ को देखा। उन्होंने डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया, जिसमें छह कर्मी अनुपस्थित मिलेे। सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मियों के एक दिन का वेतन रोकने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
यहां पर मात्र एक आयुष चिकित्सक की तैनाती के बाबत उन्होंने बताया कि 15 जुलाई तक स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बताया जाता है कि पिछले छह सालों से यहां एक महिला डॉक्टर रमा देवी नियुक्त हैं, जो सिकंदरपुर में अटैच है। उक्त महिला चिकित्सक कभी भी यहां नहीं आती हैं।
जननी सुरक्षा योजना में हुए लूटखसोट के बाबत कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। उपस्थित लोगों ने आरोप लगाया कि आरबीएस द्वारा डाक्टरों को क्षेत्र में घूमने के लिए तीन गाड़ियां लगाई गई हैं लेकिन एक ही गाड़ी से काम निपटा कर दो गाड़ी की धनराशि का बंदरबांट किया जाता है।
विज्ञापन
यह भी बताया कि प्रसव के बाद महिलाओं को मिलने वाली डाइट भी नहीं दी जाती है। सीएमओ ने कहा कि आरबीएस से मिली गाड़ियों की जांच चल रही है। जांच पूरा होने तक किसी वाहन का भुगतान नहीं किया जाएगा। जो महिलाएं 48 घंटे रुकेंगी, उन्हें डाइट अवश्य मिलेगी।
इस मौके पर डा. जगमोहन प्रसाद, डा. बरमेश्वर सिंह, फार्मासिस्ट रामप्यारे शर्मा, पशुपतिनाथ पांडेय, सतीश चंद्र वर्मा, दिवाकर तिवारी, मीना सैनी, कलावती सिंह, डॉ. कन्हैया ओझा, डा. सर्वजीत यादव, अनिल चौबे, मुहम्मद इस्माइल आदि थे।