फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   59 personnel absent in first shift and 79 in second

प्रथम पाली में 59 और दूसरे में 79 कार्मिक अनुपस्थित

Sun, 06 Feb 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
59 personnel absent in first shift and 79 in second
श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज में मतदान कार्मिकों को विधानसभा चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण दो पालियों में 22 कमरों में आयोजित हुआ। प्रति पाली 1266 कार्मिक के अनुसार 2532 कार्मिकों को प्रशिक्षण देना था। प्रथम पाली में कुल 59 और दूसरे पाली में 79 कार्मिक अनुपस्थित रहे। कल अनुपस्थित रहे 101 कार्मिकों में 46 ने रविवार को प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन

रोस्टर के अनुसार बैंक कार्मिकों की ओर से भी रविवार को प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया गया ताकि सोमवार को बैंक का काम प्रभावित न हो। प्रत्येक कक्ष में दो सैद्धांतिक मास्टर ट्रेनर एवं दो ईवीएम मास्टर ट्रेनर की तैनाती की गई थी। प्रोजेक्टर पर स्लाइड के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के बाद सभी कार्मिकों का त्वरित मूल्यांकन भी कराया गया। मूल्यांकन कार्य राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के अनुभवी शिक्षकों द्वारा संपादित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने सभी कक्षों में जाकर प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। महत्वपूर्ण तथ्यों से कार्मिकों को अवगत कराया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने निर्देश दिया कि आज के अनुपस्थित सभी कार्मिक कल आकर प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त कर लें, अन्यथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं में उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए भी संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन पर रहा जोर
बलिया। प्रशिक्षण स्थल पर मतदान कार्मिकों को कोविड से बचाव के लिए उनका वैक्सीनेशन भी कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कुल सात कार्मिकों को पहली डोज, 24 कार्मिकों को दूसरी डोज और 1049 कार्मिकों को बूस्टर डोज दिया गया। वैक्सीनेशन कार्य में डॉ. शशि प्रकाश, डॉ. अतुल कुमार एवं निलेश कुमार ने सहयोग प्रदान किया। प्रशिक्षण में डीडीओ राजित राम मिश्र, पीडी डीआरडीओ देवनंदन दुबे, उपनिदेशक कृषि इंद्राज, जिला प्रशिक्षण अधिकारी रामबहल और प्रधानाचार्य बलिया अतुल तिवारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed