फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   545 polling on first day

पहले दिन 545 ने किया मतदान

Tue, 27 Mar 2018 11:06 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 27 Mar 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
545 polling on first day
सिविल कोर्ट बार के सभागार में मंगलवार को बार कौंसिल के सदस्य पद के चुनाव में खड़े उम्मीदवार के लिए मतदान करते अधिवक्तागण। - फोटो : अमर उजाला
बार कौंसिल आफ उप्र के सदस्यों का चुनाव मंगलवार को क्रिमिनल एंड रेेवेन्यू बार एसोसिएशन के सभागार में हुआ। इस दौरान जिला मुख्यालय के साथ ही सभी तहसीलों के अधिवक्ताओं ने बार कौंसिल के सदस्यों को वरीयता के क्रम में अपना मत दिया। एक-एक अधिवक्ता को कुल एक से 25 वरीयता तक मत देने थे। पहले दिन 545 अधिवक्ताओं ने दिए वोट। बाकी दूसरे दिन बुधवार को वोट डालेंगे।
विज्ञापन

उप्र बार कौंसिल के चुनाव में पूरे प्रदेश के कुल 298 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाए। इस दौरान सभी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ मतदताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट परिसर में पूरे दिन गहमा-गहमी का माहौल रहा। जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलों के कुल 1818 अधिवक्ता मतदाता हैं। जिसमें से पहले दिन 545 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। कोर्ट परिसर में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बुधवार को बाकी बचे मतदाता अपने मतों का वरीयता के के क्रम में मतदान करेंगे। सुबह दस बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी और शाम पांच बजे तक चलेगी। उधर, मतदान को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किए गए थे। परिसर के साथ ही मतदान केंद्र और कचहरी के बाहर भी पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इस दौरान अधिकारी भी समय-समय पर चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। कहीं कमी मिलने पर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश भी देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed