{"_id":"56cf4160f530d31dd8bb8a2c96253809","slug":"54-25-percent-voting-in-final-phase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम चरण में 54.25 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम चरण में 54.25 फीसदी मतदान
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में मुरलीछपरा, बैरिया, रेवती और बेलहरी विकास खंड में गुरुवार को बारिश के बीच मतदान शुरू हुअा। इस दौरान छिटपुट घटनाओं के बीच 54.25 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला। बारिश के कारण मतदान की शुरुआती गति धीमी रही लेकिन दिन चढने के साथ ही गति में तेजी देखी गई। इस प्रकार चौथे चरण में 316 पद के लिए 1882 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद हो गया।
चौथे चरण के मतदान में जहां नौ बजे तक 10 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। वहीं 11 बजे तक 20 फीसदी मतदाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। एक बजे तक 38 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
वहीं तीन बजे तक 46 फीसदी मतदाता अपने मत को मतपेटिका में डाल चुके थे जबकि मतदान की समाप्ति पर कुल 54.25 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें बैरिया में 54 फीसदी, मुरलीछपरा में 56 फीसदी, रेवती में 57.66 फीसदी, बेलहरी में 52 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला।
विज्ञापन
चौथे चरण का मतदान भी छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान पर्यवेक्षक शहाबुद्दीन मोहम्मद, जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह तथा पुलिस कप्तान अनीस अहमद अंसारी के साथ ही मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक पांचों विकास खंडों के मतदान केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और मतदान के स्थिति का जायजा लिया। साथ ही अधिकारी द्वय से मतदानकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मतदान केंद्र पर गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि कर्मियों द्वारा मतदान केंद्र पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी।
वहीं एसपी के निर्देश पर गठित पुलिस मोबाइल टीम भी मतदान केंद्रों पर चक्रमण करती रही। इस दौरान 54.25 फीसदी मतदाताओं ने 316 पद के लिए 1687 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 195 जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के भाग्य पर मुहर मारा। इसी के साथ सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया।