{"_id":"e3547232f9169d242920a377e5fd7c8d","slug":"52-per-cent-of-the-voters-voted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 फीसदी वोटरों ने किया मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 फीसदी वोटरों ने किया मतदान
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Mon, 26 Oct 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
विकास खंड सोहांव के वार्ड नंबर 44 में चुनाव चिह्न को लेकर पुन: मतदान सोमवार को हुआ। जिसमें जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी वार्ड नंबर 44 में सुबह से लेकर शाम तक चक्रमण करते रहे। जिससे मतदान शांति पूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। पिछली बार 57 प्रतिशत पोलिंग हुई थी। जबकि इस बार 52 प्रतिशत ही मतदान हुआ।
इस वार्ड में जिला पंचायत सदस्य के कुल 19 उम्मीदवार मैदान में थे। जबकि मुख्य लड़ाई में छह प्रत्याशियों के बीच मानी जा रही है। आज के मतदान में यादव बहुल इलाकों में 60 से 70 प्रतिशत जहां मतदान हुआ, वहीं ठाकुर बहुल इलाकों में 45 से 50 प्रतिशत ही मत पड़े। जबकि दलित बस्तियों में 50 से 60 प्रतिशत तक मतदान हुए हैं। कुल मिलाकर वार्ड नंबर 44 में मुकाबला काफी रोमांचक रहेगा ऐसा माना जा रहा है। मतदान के साथ ही 19 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटिका में बंद हो गया है।
सभी अपने-अपने जीत-हार का गुणा-गणित बैठाने में लगे हुए हैं। कई प्रत्याशी अपनी जीत का दावा भी करने लग गए हैं। वहीं इनके भाग्य का फैसला अब एक नवंबर को होगा। कुल मिलाकर इस बार के मतदान में पांच फीसदी कम मतदान हुआ और इसका एक कारण बीडीसी का चुनाव न होना भी हो सकता है।