फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   देश के विकास के लिए बिचौलियों की संस्कृति को समाप्त करना होगा

देश के विकास के लिए बिचौलियों की संस्कृति को समाप्त करना होगा

Wed, 01 May 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
देश के विकास के लिए बिचौलियों की संस्कृति को समाप्त करना होगा
देश के विकास के लिए बिचौलियों की संस्कृति को समाप्त करना होगा - फोटो : देश के विकास के लिए बिचौलियों की संस्कृति को समाप्त करना होगा
बलिया। देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बिचौलियों की संस्कृति को समाप्त करना होगा। भारत में आर्थिक महाशक्ति बनने का पूरा सामर्थ्य है। पिछले कुछ वर्षों से देश में जो आर्थिक सुधार किए गए, उनका अब असर दिखना शुरू हो गया है। ये बातें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने बुधवार को मजदूर दिवस पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से टाउन इंटर कॉलेज के सभागार में भारत के आर्थिक महाशक्ति बनने में चुनौतियां विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश जब आजाद हुआ तो महात्मा गांधी ने कहा था कि गांव की गलियों से विकास का रास्ता खुलेगा जबकि पं. जवाहर लाल नेहरू इसके विपरीत थे। उन्होंने कहा कि आधार से योजनाओं को जोड़ने के कारण बिचौलियों की संस्कृति समाप्त हुई है। आर्थिक रूप से हम विश्व में छठी आर्थिक शक्ति हैं। स्टील उत्पादन में भारत का दूसरा स्थान है। दूध उत्पादन करने वाला भारत पहला देश है। उन्होंने भारतीय सोसाइटी को नॉलेज सोसाइटी बनाने पर जोर दिया। चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि चीन ने अपने यहां के समाज को ज्ञान आधारित समाज में तब्दील किया। इसी के चलते वहां रिसर्च एंड डेवलपमेंट बढ़ा और तकनीक के जरिए आज चीन विश्व महाशक्ति बन चुका है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के प्रोफेसर व पत्रकार कुमार हर्ष ने कहा कि समाज में परिवर्तन के साथ पत्रकारिता में तेजी से बदलाव हुआ है। यह बदलाव दोनों प्रकार के हैँ। भारत का पिछले दो वर्षों में तेजी से विकास हुआ है। भारत आज विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति है। उन्होंने पत्रकारिता की विश्वसनीयता पर जोर दिया। दोनों अतिथियों का बैज लगाकर, माल्यार्पण, बुके तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पीयूसीएल के अध्यक्ष चितरंजन सिंह ने स्वागत भाषण दिया। टाउन एजुकेशनल सोसाइटी के राकेश कुमार श्रीवास्तव तथा इंटर कालेज के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव ने स्मृति चिह्न प्रदान कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया। पीयूसीएल के जिलाध्यक्ष रणजीत ने भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह ने कहा कि आर्थिक समृद्धि को देश की राजनीति ने प्रभावित किया है। गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को दूर करके ही भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाया जा सकता है। उन्होंने देश में एक समान शिक्षा नीति लागू करने पर बल दिया। डॉ. अखिलेश सिन्हा ने संचालन किया। पत्रकार यूनियन के सचिव राजेश ओझा ने आभार जताया। पत्रकार डॉ. आरएन मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed