फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   थम्हनपुरा के दियारे में दिखा बाघ जैसा जानवर, मचा हड़कंप

थम्हनपुरा के दियारे में दिखा बाघ जैसा जानवर, मचा हड़कंप

Thu, 28 Mar 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
थम्हनपुरा के दियारे में दिखा बाघ जैसा जानवर, मचा हड़कंप
फेफना। क्षेत्र के थम्हनपुरा, इन्दरपुर के दियारा में मंगलवार की रात ढाई फुट ऊंचाई और लगभग चार फीट लंबा बाघ जैसा जानवर दिखाई दिया। इसको लेकर आसपास के गांवों केे किसानों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो मंगलवार की रात करीब आठ बजे अंजोरपुर निवासी नंदजी यादव अपने घोड़ी पर सवार होकर थम्हनपुरा दियारे से गावं अंजोरपुर जा रहे थे। इस दौरान उनकी घोड़ी पर किसी जानवर ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि थम्हनपुरा गांव के सामने जैसे ही वह पहुंचे दियारे में बाघ जैसा जानवर ने उनकी घोड़ी पर पीछे से हमला कर दिया। लेकिन घोड़ी ने दुलत्ती मार कर दूर कर दिया। लेकिन बाघ जैसा दिखने वाले जानवर ने दो बार हमला किया और लगभग एक किलोमीटर तक पीछा किया। कहा कि रात होने के कारण दियारे में कोई ऐसा दिखा भी नहीं जिससे सहायता मांगी जा सके। बताया जाता है कि पिछले 26 नवंबर को भी हसनपुरा निवासी राजू यादव का इसी दियारे में इस तरह के जानवर से सामना हुआ था। सूचना के बाद वन विभाग की टीम भी पहुंची थी और दावा किया था कि इस तरह का जानवर हाइना हो सकता है, बाघ नहीं। उस समय के प्रत्यक्षदर्शी शिवशंकर चौधरी और कमलेश ओझा ने बताया कि कुत्ते से दुगुनी ऊंचाई के उस जानवर के शरीर पर काले रंग की गोल-गोल धब्बे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed