{"_id":"5b48eee34f1c1b46748b471c","slug":"51531506403-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब छात्राएं अबला नहीं, सबला होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब छात्राएं अबला नहीं, सबला होंगी
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है, जिसके लिए जनपदीय पुलिस ने ऑपरेशन आत्मरक्षा के तहत पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में तीन दिवसीय कराटा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें करीब 40 छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण कराटे विशेषज्ञ द्वारा दिया गया। जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने छात्राओं से परिचय प्राप्त कर किया।
छात्राओं व महिलाओं के साथ आए दिन हो रही छेड़खानी, बलात्कार, छींटाकशी, हत्या आदि घटनाओं से शासन-प्रशासन की नींद उड़ गई है। पुलिस ने मजनुओं से निबटने के लिए आपरेशन आत्मरक्षा के तहत छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण अपनी देखरेख में आरंभ किया है। जिसके तहत शुक्रवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में तीन दिवसीय कराटा प्रशिक्षण आरंभ किया गया। जिसमें कराटा स्पेशलिस्ट द्वारा छात्राओं को कराटा का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में करीब 40 छात्राओं का पंजीयन किया गया है। कराटा सीखने के बाद छात्राएं दूसरी छात्राओं को भी सिखाएंगी और संकट की घड़ी में आसानी से मनचलों से निबटने का काम भी कर सकेंगी। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि अगर लड़कियां प्रशासनिक पद से लेकर देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात हो सकती है तो वह अपनी सुरक्षा स्वयं भी कर सकती है। कहाकि कराटे के सीखने के साथ ही बैग में मिर्ची पाउडर, मिर्ची स्प्रे आदि भी रखना चाहिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विक्रांत वीर, आरआई महेंद्र प्रताप सिंह, प्रशिक्षक एलबी रावत आदि मौजूद रहे।