फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   उपकरण पाकर खिल उठे दिव्यांगजनों के चेहरे

उपकरण पाकर खिल उठे दिव्यांगजनों के चेहरे

Mon, 02 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
उपकरण पाकर खिल उठे दिव्यांगजनों के चेहरे
खंड विकास मुख्यालय के प्रांगण में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से सोमवार को मेगा शिविर में दिव्यांग जनों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किया गया। उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खंड विकास अधिकारी राम आशीष एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। दिव्यांगों अधिकारी कृष्णकांत राय ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। मुख्य विकास अधिकारी बद्री नारायण सिंह ने कहा कि सर्वे कराकर 100 ट्राई साइकिल, सात व्हील चेयर, 17 बैसाखी के साथ दो बच्चों को श्रवण यंत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि रसड़ा एवं बलिया के लोगों ने जो मुझे ताकत दिया है, उस ताकत से पूरे देश के लोग परिचित हो गए हैं। कहा कि मुझे सत्ता का लालच नहीं है, मैं गरीबों का अधिकार दिला कर ही रहूंगा। इस मौके पर दिनेश राजभर, रुद्र प्रताप सिंह, मोती राजभर, रामजी सिंह, जयराम चौहान, द्वारिका सिंह, डॉ श्री भगवान राजभर, बृजेश कनौजिया, विश्वामित्र पाल जी, बुधिराज राजभर, अवधेश राजभर, संचालन चंद्रेश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed