{"_id":"5a8db9d14f1c1b78028b5c05","slug":"51519237585-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार से नहीं जुड़ पा रहे बैंक खाते, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार से नहीं जुड़ पा रहे बैंक खाते, परेशानी
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरा(बलिया)। बैंक कर्मियों की लापरवाही के चलते बैंक ग्राहकों के खाते आधार से नहीं जुड़ पा रहे। जिसके चलते जमा-निकासी पर ग्रहण लग गया है। आधार से खाता लिंक नहीं होने से ग्राहक परेशान है। लेकिन बार-बार बैंक का चक्कर लगाने के बाद भी ग्राहकों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही।
एक तरफ सर्वोच्च न्यायालय एवं केंद्र सरकार ने बैंक खातों को आधार से लिंक करने हेतु 31 मार्च तक की तिथि तय की है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय स्टेट बैंक कर्मियों द्वारा खाता को आधार से लिंक करने में उदासीनता एवं लापरवाही बरती जा रही है। खाता को आधार से जोड़वाने के लिए उपभोक्ता कई- कई दिनों तक बैंक में लाइन लगा रहे है। बावजूद इसके ऐसा नहीं हो पा रहा। इसके चलते उपभोक्ताओं के पैसे नहीं निकल पा रहे है। फ्रेंचाइजी संचालको की माने तो दिसम्बर के बाद से उनसे खाता को आधार से जोड़ने का अधिकार लेकर बैंक शाखाओं को दे दिया गया। एसबीआई के खाताधारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सन्तोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि उनका खाता एसबीआई के फ्रेंचाइजी में है। वह अपने खाते को आधार से जोड़ने के लिए सभी कागजात शनिवार को ही एसबीआई के नगरा शाखा में जमा कर दिया। लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी खाता को आधार से नही जोड़ा गया है। कहा कि इस बाबत पूछने पर बैंक कर्मी कोई उचित जबाब नही दे रहे है। ऐसे में कई महत्वपूर्ण कार्य ठप पड़े है।