{"_id":"59bd59e04f1c1b29688b4eda","slug":"51505581536-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वातानुकूलित शौचालय का सांसद ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वातानुकूलित शौचालय का सांसद ने किया लोकार्पण
Updated Sat, 16 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। सरकार के सीएसआर निधि से पीपीपी योजना के तहत कलेक्ट्रेट परिसर के रजिस्ट्री कार्यालय के पास निर्मित वातानुकूलित शौचालय का लोकार्पण शनिवार को सांसद भरत सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम ‘स्वच्छ भारत अभियान आज भारत के प्रत्येक भारतवासी का अभियान एवं संकल्प बन गया है, सरकार का लक्ष्य पूरे देश को खुले में शौच मुक्त बनाना है ताकि गंदगी से फैलने वाले रोग से रोकथाम की जा सके। आज भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह सफाई के प्रति सजग रहे। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद बलिया, विधायक सुरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह प्रधान, सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह गामा, प्रेम प्रकाश सिंह पिंटू, अरुण सिंह बंटू, धर्मेन्द्र सिंह, कमलेश सिंह, विमलेश सिंह, मुन्ना ठाकुर, विशाल गौतम, शैलेश शामिल रहे।