फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अभिलेख सुधारने के लिए दिया दो दिन का अल्टीमेटम

अभिलेख सुधारने के लिए दिया दो दिन का अल्टीमेटम

Thu, 17 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
अभिलेख सुधारने के लिए दिया दो दिन का अल्टीमेटम
सड़ा। शासन द्वारा जनपद के लिए भेजे गए नोडल अधिकारी खाद्य एवं रसद आयुक्त अजय चौहान ने बुधवार की देर शाम रसड़ा ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां अभिलेख ठीक ढंग से न होने व अन्य कुछ कागजात नहीं होने पर नाराजगी जताई । साथ ही सब कुछ दुरुस्त करने के लिए दो दिन का समय दिया। ऐसा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जब बीडीओ से गार्ड फ़ाइल व निरीक्षण आख्या से संबंधित रजिस्टर व फ़ाइल मांगी तो बीडीओ नहीं दिखा पाए। साथ ही उनके द्वारा पूछे गए कई सवालों का जवाब ब्लॉक कर्मी नहीं दे सके। किसी निधि का पैसा खर्च नहीं होने पर किए गए सवाल पर बीडीओ ने बताया कि पैसा वापस करना है । इस पर आयुक्त ने तत्काल मौके से ही पैसा वापस की कार्यवाही कराई । मनरेगा से भी संबंधित गहन पूछताछ की। चेतावनी दी कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गड़बड़ी मिली तो सीधे शासन को रिपोर्ट जाएगी। जो अभिलेख दुरुस्त नहीं मिले, उसके लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया। आयुक्त ने बीडीओ से पीएम आवास योजना की स्थिति के बारे में पूछा । बीडीओ ने बताया कि 1354 के सापेक्ष 1304 के खाते में पहली किश्त चली गई है।
विज्ञापन


आयुक्त ने शेष की पहली किश्त भी दो दिन के अंदर भेजने का निर्देश दिया । कई दर्जन लाभार्थियों का मोबाइल नंबर लेकर गए। आयुक्त ने कहा कि लखनऊ से मेगा काल सेंटर के जरिए क्रास चेकिंग कराऊंगा। सब कुछ सही मिला तो ठीक, वरना गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई तय है। निरीक्षण के दौरान डीएम सुरेन्द्र विक्रम, सीडीओ संतोष कुमार, पीडी राजकुमार त्रिपाठी, बब्बन मौर्य आदि साथ रहे। उधर, उन्होंने महाराजपुर में निर्माणाधीन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखने के साथ निर्देश दिया कि जितना धन मिल गया है, उतने का कार्य शीघ्र पूरा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed