{"_id":"5978d5ff4f1c1b43228b4782","slug":"51501091327-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण माफी के लिए शीघ्र आधार को खाते से कराएं लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण माफी के लिए शीघ्र आधार को खाते से कराएं लिंक
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। ऋण माफी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित फसली ऋण मोचक योजना से संबंधित बैंकों के जिला समन्वयक की बैठक सीडीओ संतोष कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें सीडीओ ने सभी बैंक समन्वयक को समय से कृषकों की सूचना पोर्टल में फीड करने के लिए बधाई दी।
बैठक को संबोधित करते हुए सीडीओ ने बताया कि जनपद के कुल 76798 कृषकों के सापेक्ष 76777 किसानों का डाटा पोर्टल पर फीड हो चुका है। लेकिन कुल लाभार्थी किसानों के सापेक्ष 33272 किसानों का ही आधार लिंक हो सका है। ऐसे में किसान सबसे पहले आधार लिंक कराएं। क्योंकि बिना आधार को लिंक किये ऋण माफी की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकेगी। उन्हाेंने सभी बैंक समन्वयक को निर्देश दिया कि समस्त पात्र किसानों के आधार को उनके खाते से लिंक कराएं। साथ ही कृषकों से भी अपील किया है कि इस योजना का लाभ समय से पाने के लिए सबसे पहले आधार की प्रति उपलब्ध कराते हुए खाते से लिंक करा लें। उप कृषि निदेशक इंद्राज ने बताया कि किसानों का आधार आसानी से बनवाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक के ब्लाक संसाधन केंद्र पर कैम्प लगा हुआ है। कृषि अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि जिनके आधार कार्ड उपलब्ध हो चुके हैं, उनकी ऋण माफी की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। इस मौके पर एलडीएम दिनेश सिंहा, भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश श्रीवास्तव एवं बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।