फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   15 अपात्रों से एक सप्ताह में होगी रिकवरी

15 अपात्रों से एक सप्ताह में होगी रिकवरी

Tue, 25 Jul 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
15 अपात्रों से एक सप्ताह में होगी रिकवरी
बलिया। मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ योगी के साथ-साथ अब अधिकारी भी एक्शन मूड में है। इसकी बानगी मंगलवार को देखने को मिली। जब दुबहर बीडीओ राजेश राय ने वर्ष 2009 से 2013 के बीच इंदिरा आवास आवंटन में 15 पात्रों को फर्जी मानते हुए उनसे रिकवरी करने के बाबत ब्लाक के बाबू केके झां को निर्देशित किया। उन्होंने बाबू को सख्त निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर किसी भी सूरत में रिकवरी होनी चाहिए। क्योंकि मामला पुराना होने के साथ-साथ इसमें पूर्व सीडीओ के बालाजी तथा वर्तमान में सीडीओ संतोष कुमार का आदेश हैं।
विज्ञापन

गौरतलव है कि दुबहर ब्लाक के जमुआ गांव में वर्ष 2009 से लेकर 2013 तक कुल बीपीएल क्रमांक 21281, 21220, 21635, 21626, 21750, 21579, 21724, 21549, 21470, 21561, 21619, 21778 में आवासों का आवंटन हुआ था। जमुआ गांव के ही संतोष यादव ने छह अप्रैल 2015 को तत्कालीन सीडीओ के बालाजी को शिकायती पत्र सौंप कर बताया कि उपरोक्त सभी लोग अपात्र हैं। क्योंकि इनमें से 14 लोगों के पक्के मकान है। वहीं 2012 में पैसा पाने के बावजूद अभी तक मकान नहीं बनाया है। इस पर सीडीओ ने मामले की जांच कराई और पांच फरवरी 2016 को समस्त अपात्रों से रिकवरी का आदेश जारी किया। उस वक्त मामले ने काफी तूल पकड़ा था, लेकिन इसके बाद सीडीओ के बालाजी के स्थानांतरण के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया इसके बाद सीडीओ संतोष कुमार ने मामले में रुचि दिखाई और अपात्र से रिकवरी के साथ-साथ सचिव के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया था। लेकिन पूर्व दुबहर बीडीओ ने इस मामले में रुचि नहीं दिखाई। ब्लाक में आए नवांगतुक बीडीओ राजेश राय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को बाबू केके झां को निर्देशित किया कि मामले में एक सप्ताह के अंदर किसी भी सूरत में रिकवरी कराएं।
विज्ञापन

कोट:
इंदिरा आवास के मामले में 15 लोगों से रिकवरी कराई जाएगी। इसके लिए मैंने बाबू केके झा को निर्देशित किया है। आशा रखते हैं एक सप्ताह के अंदर ही रिकवरी पूरी हो जाएगी। अन्यथा आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश राय
बीडीओ दुबहर, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed