{"_id":"594d57794f1c1be51b8b4658","slug":"51498240889-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर याद किए पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर याद किए पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरि
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। सतीशचंद्र कॉलेज के सभागार में देश के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरि की 37वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि भाजपा लखीमपुर खीरी के गोला विधानसभा के विधायक अरविंद गिरि ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भारतीय उद्योग व अन्य क्षेत्रों में आज श्रमिकों के अधिकारों की जो बढ़ी हुई ताकत दिखाई देती है। उसका श्रेय पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरि को जाता है। सतीशचंद्र कालेज के महामंत्री अभिषेक गिरी ने कहा कि हम सभी युवाओं को पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरि को धन्यवाद देना चाहिए कि उनके संघर्ष और नेतृत्व में श्रम शक्ति ने एक नई दिशा और ताकत पाई है। छात्रनेता अविनाश सिंह नंदन ने कहा कि लोकतंत्र के सर्वोच्च पद के लिए जिस तरह गंदे राजनीति आज देखने को मिल रहा है, ऐसे में हमें वीवी गिरि जैसे समाज सुधारक से प्रेरणा लेकर युवाओं को आगे बढ़ना चाहिए।
पूर्व महामंत्री छोटू यादव ने अपने साथियों के साथ मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विशाल पाठक, विकास सिंह, शुभम मिश्र, निखिल पांडेय, शशांक यादव, संतोष यादव, शिवांश जायसवाल, मनीष तिवारी आदि उपस्थित रहे।