फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   केहरपुर के कटान पीड़ितों ने दी अनशन की चेतावनी

केहरपुर के कटान पीड़ितों ने दी अनशन की चेतावनी

Sat, 17 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
केहरपुर के कटान पीड़ितों ने दी अनशन की चेतावनी
रामगढ़ (बलिया)। केहरपुर गांव के कटान पीड़ितों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन देकर एक सप्ताह के अंदर कटानरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में कार्य शुरू नहीं होने पर वो 24 जून से एनएच-31 स्थित सुघरछपरा ढाले पर अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पिछले साल गंगा नदी ने श्रीनगर गांव का नामोनिशान मिटा दिया। इस बार गंगा का रुख केहरपुर गांव की ओर हो गया है। नदी और गांव के बीच मात्र 15 मीटर की दूरी होने के कारण ग्रामीण दहशत में हैं। आज तक बाढ़ नियंत्रण विभाग और जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा की कोई पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों ने विधायक से सांसद तक का दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। ग्रामीणों ने कहा कि दुबेछपरा में बन रहे स्पर से नदी की धारा का दबाव बैक रोलिंग करके सीधे केहरपुर पर पड़ेगा। इसके कारण जल्द ही गांव गंगा के गोद में समा जाएगा। उन्होंने डीएम से शीघ्र ही कटानरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन


एसडीएम ने लिया रिंग बंधा निर्माण का जायजा
रामगढ़। बैरिया के एसडीएम अरविंद कुमार ने शनिवार सुबह दुबेछपरा रिंग बंधा का निरीक्षण किया। ठेकेदारों ने एसडीएम को बताया कि मौके पर ट्रैक्टर से बोल्डर तो पहुंच रहा है, लेकिन ट्रक से ले जाने के लिए बंधे के किनारे पेड़ों की टहनियों को कटवाना पड़ेगा। एसडीएम ने मौके पर मौजूद वन विभाग के शैलेंद्र कुमार शर्मा को पेड़ों की टहनियों को कटवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता मुन्ना यादव, अख्तर अली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने लगाए भुगतान नहीं करने के आरोप
रामगढ़। बाढ़ नियंत्रण विभाग ने एक ओर जहां काश्तकारों की जमीन पर बाढ़रोधी कार्य शुुरू करा दिया है, वहीं काम शुरू होने के 18 दिन बाद भी किसानों को मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है। किसानों का कहना है कि बाढ़रोधी कार्य को देखते हुए जमीन उपलब्ध करा दी, लेकिन भुगतान के लिए जिला प्रशासन की ओर से बार-बार यही आश्वासन दिया जा रहा है कि उनके हिस्से के अंश का निर्धारण किया जा रहा है। जल्द ही पैसे का भुगतान कर दिया जाएगा। इस बाबत एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर सभी किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed