{"_id":"594026ab4f1c1b26098b4639","slug":"51497376427-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की दशा अभी भी दयनीय, नहीं भरे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की दशा अभी भी दयनीय, नहीं भरे गड्ढे
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फरमान का जिले में कुछ इलाकों में असर तो दिखा है लेकिन कुछ खिलाकर अभी भी अछूते रह गए हैं, जिससे चलते इलाकों में सड़कों की दशा अभी भी बनी बनी हुई है। सिकंदरपुर मुख्य मार्ग से जुड़े करीब आधा दर्जन सड़कें गंभीर स्थिति में क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस पर वाहन तो दूर पैदल भी चलना मुश्किल साबित हो रहा है।
जीरा बस्ती से शंकरपुर जोड़ने वाला संपर्क मार्ग करीब छह वर्ष पहले बना था, कुछ साल बीतने के बाद गड्ढों में तब्दील हो गया। इस रास्ते से करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित होती है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के चलते पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है, पटखौली से जीरा बस्ती को जाने वाला मुख्य मार्ग भी खस्ताहाल रूप में हो गया है। इसकी मरम्मत आज तक ठेकेदारों द्वारा नहीं किया गया। हनुमानगंज से कुरावर की तरफ जाने वाला मुख्य मार्ग जो करीब 100000 लोगों का आने जाने का मार्ग है, वह बरसों से गड्ढा बना हुआ है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस मार्ग से जनेश्वर मिश्रा पार्क व कई प्राइवेट स्कूल भी हैं, जिससे बच्चों को या अभिभावको को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री बनने के तत्काल बाद ही योगी ने सारे खस्ताहाल सड़कों को 15 जून तक गड्ढा मुक्त करने का फरमान जारी कर दिया, जिससे लोगों में एक आस की किरण जग गई, लेकिन अभी तक मार्ग को बनाने का काम शुरू नहीं होने से लोगों का मनोबल धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा। जिससे सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर ही कार्य पूरा करने थे, लेकिन अभी तक कोई काम सहीं से नहीं हो पाया है। जीरा बस्ती गांव में करीब 2 वर्ष पूर्व पाइपलाइन लाइन का निर्माण कराने के लिए खुदाई की गई थी, जो आज तक नहीं भरा है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नगर क्षेत्र से सटे उक्त मार्गोें के गड्ढों की भराई का कार्य नहीं कराया गया।