फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   50 residential slums ashes in Sarangpur village

सारंगपुर गांव में आग से 50 रिहायशी झोपड़ियां राख

Sat, 08 Feb 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
50 residential slums ashes in Sarangpur village
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा सारंगपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग में 50 झोपड़ियां जलकर ख? - फोटो : BALLIA
घोघा। बांसडीह कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा सारंगपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग में लगभग 50 रिहायशी झोपड़ियों सहित घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बांसडीह से पर्वतपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित बंधे के पास स्थित सारंगपुर बिन्द बस्ती में शाम के छह बजे अज्ञात कारणों से हरिहर बिन्द के घर में अचानक आग लग गई। जब तक लोग उसे बुझाने का प्रयास करते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस अगलगी में बिन्द बस्ती के हरिकिशन बिंद, श्री कृष्ण बिंद, श्याम बहादुर, बली बिंद, मोतीलाल, सरल बिंद, शिवजी बिंद, गोपालजी, रामाशंकर, उमाशंकर, जितेंद्र, बच्चा लाल, मुन्ना, राजकुमार, विनय, अच्छेलाल, धनजी, वीरेंद्र सहित कई अन्य की लगभग 50 रिहायशी झोपड़ियां जलकर खाक हो गई हैं। आग लगने से बस्ती में चीख पुकार मच गयी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस सहित फायर विग्रेड को सूचना दी। आग लगने के समय बस्ती के पुरुष सब्जी एवं अन्य सामान लाने बाजार गए थे। बस्ती की महिलाएं गांव के कोटेदार के यहां राशन लेने गयी हुई थीं। खबर लिखे जाने तक बांसडीह कोतवाली की पुलिस तो पहुंच गयी थी, लेकिन फायर बिग्रेड का पता नहीं था। फायर ब्रिगेड के मौके पर नहीं पहुंच पाने के कारण अनुमानित नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed