{"_id":"620000ab350559597a2631f4","slug":"50-personnel-deployed-to-take-attendance-in-training-ballia-news-vns637306041","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण में उपस्थिति लेने के लिए 50 कर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण में उपस्थिति लेने के लिए 50 कर्मी तैनात
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी लगे कर्मियों के प्रशिक्षण जारी है। कर्मचारियों की उपस्थिति पर नजर रखने के लिए कुल 50 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पहले चरण में रिजर्व सहित करीब आठ हजार कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है। पहले चरण में अलग-अलग विभागों के कुल 7537 कर्मियों के अलावा रिजर्व के 600 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन कर्मियों का प्रशिक्षण पांच फरवरी से शुरू है जो सात फरवरी तक चलेगा। बताया जाता है कई कर्मचारी कोई न कोई बहाना बनाकर प्रशिक्षण से बचने का काम करते हैं। इसको देखते हुए डीआरडीए के पीडी ने आठ विभागों के 50 कर्मचारियों की तैनाती प्रशिक्षण में आने वाले कर्मियों की उपस्थिति जांचने के लिए लगाई है। प्रशिक्षण का कार्य दो शिफ्ट में हो रहा है लिहाजा प्रत्येक शिफ्ट में यह कर्मचारी निर्धारित कक्ष के बाहर केवल ड्यूटी लगे कर्मियों की उपस्थिति को जांचेंगे और शिफ्ट समाप्त होने के बाद इसकी रिपोर्ट निर्धारित अधिकारी के पास जमा करेंगे। उपस्थिति अभिलेखों की पड़ताल के लिए तीन कर्मियों डीआरडीए के वरिष्ठ सहायक सत्यप्रकाश सिंह, सोशल ऑडिट के जिला समन्वयक अवधेश चौरसिया व मुरली छपरा ब्लॉक के को-आर्डिनेटर रविश कुमार सिंह को दी गई है। इसके अलावा प्रशिक्षण स्थल पर बने कंट्रोल रुम से कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए स्व. रोजगार कार्यालय के जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिषेक कुमार सिंह व राजीव रंजन सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। यहां चार सफाईकर्मियों के अलावा मनरेगा सेल के दफ्तरी को भी संबद्ध किया गया है जो अपर प्रभारी व प्रभारी कार्मिक के निर्देशन में कार्य करेंगे।