{"_id":"5aea431899db6af7329ac907e562f22e","slug":"5-hair-group-show-skills-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 बाल समूह दिखाएंगे कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 बाल समूह दिखाएंगे कौशल
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जनपदस्तरीय आयोजन बुधवार को आरके मिशन स्कूल सागरपाली में आयोजित किया गया। इसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पनकी एवं कानपुर के लिए पांच समूहों का चयन किया गया। चयनित समूहों के समूह प्रमुख का नाम क्रमश: काजिया तहसीन, प्रगति पांडेय, अभिषेक सिंह आरके मिशन स्कूल सागरपाली, अजीत खरवार शक्ति स्थल स्कूल चंद्रशेखर नगर तथा कृति तिवारी शेमुशी विद्यापीठ रेवती हैं।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्य अतिथि फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी ने कहा कि बालकों के अंदर वैज्ञानिक रुचि को बढ़ा कर ही देश की रक्षा एवं उसे संपन्न किया जा सकता है। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा कि हमेशा से ही हमारे ऋषि-मुनियों ने सटीक भविष्यवाणियां की, जो आज आज भी प्रासंगिक है। आदिकाल से ही हमारा खगोल विद्या उन्नत रहा है। आज हमें उस प्राचीन गौरवमयी परंपरा को विज्ञान को आधार प्रदान कर वैज्ञानिक पद्धति को उत्कृष्ट बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
कहा कि भारत सरकार को निजी शिक्षण संस्थानों को उचित संसाधनों से युक्त करना चाहिये। क्योंकि राष्ट्र के विकास में उनकी भूमिका अग्रणी है। वहीं विद्यालय के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक प्रतिभा को खोजकर राष्ट्रहित में प्रयोग करना है। अत: शोध प्रवृति के संवद्र्धन में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस एक अहम योगदान प्रदान करता है। विज्ञान प्रगति का आधार है।
विज्ञापन
इसके पूर्व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने बाल विज्ञानियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बाल विज्ञान कांग्रेस के अध्यक्ष डीएन उपाध्याय, केपी श्रीवास्तव, उमाकांत श्रीवास्तव, एसएस श्रीवास्तव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।