{"_id":"615498108ebc3e61f02bd84d","slug":"471-vehicles-were-challaned-in-four-days-ballia-news-vns614442257","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों में 471 वाहनों का हुआ चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिनों में 471 वाहनों का हुआ चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जनपद में 24 सितंबर से चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत परिवहन विभाग द्वारा यातायात जागरूकता वाहन संचालित किया गया है, ताकि लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा सके। इसके अलावा यातायात व सिविल पुलिस भी सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बिना हेलमेट, बिना कागजात, ट्रिपल सवारी, तीव्रगति से वाहन चलाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की तथा यातायात नियम पालन करने व दूसरे को प्रेरित करने के लिए अनुरोध किया, ताकि सड़क हादसे पर अंकुुश लगाया जा सके।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत चार दिनों 25, 26, 27 व 28 सितंबर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चार दिनों में 471 वाहनों का चालान किया गया। वहीं छह वाहनों को सीज कर दिया गया। इसके अलावा 94 वाहनों से 112600 रुपये समन शुल्क वसूले गए। बावजूद लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जागरूकता अभियान के तहत वाहन चालकों से अपील किया गया कि तेज रफ्तार में वाहन न चलाए। शराब पीकर वाहन न चलाएं। बिना हेलमेट का बाइक न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल से बात न करें। धीमी गति से वाहन चलाएं। सड़क पर चलते वक्त अचानक ब्रेक ना लगाएं। सड़क पर सांकेतिक चिह्न देखकर चलें। यातायात नियमों का पालन करें।