{"_id":"6027d5438ebc3ee93e12b53d","slug":"455-cases-of-english-liquor-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में पोल्ट्री फार्म में चल रहे शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 455 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में पोल्ट्री फार्म में चल रहे शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 455 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
Sat, 13 Feb 2021 07:04 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 13 Feb 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
बरामद शराब की पेटियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले की हल्दी पुलिस ने शुक्रवार की रात मुड़ाडीह ताल सिवान स्थित एक पोल्ट्री फार्म से 455 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। वहीं तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पकड़ी गई शराब की कीमत 40 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मुड़ाडीह ताल के पास सिवान स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर छापा मारा। यहां एक कमरे में 455 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इनकी पहचान आकाश सिंह निवासी पोखरा गायघाट थाना हल्दी व रांची झारखंड के थाना नगड़ी स्थित डूमर टोली निवासी विजय नायक और नेपाल के मोरंग जनपद स्थित रगेली थाना के जैनपुर निवासी राजकुमार राम के रूप में हुई।
विज्ञापन
मुर्गियों के साथ छिपाकर बिहार पहुंचाई जाती थी खेप
यह पोल्ट्री फार्म विनय सिंह व बच्चा सिंह निवासी पोखरा गायघाट का है। शराब का क्रय व विक्रय पोल्ट्रीफार्म की आड़ में उन्हीं लोगों द्वारा किया जाता है। धान की भूसी व मुर्गी के अंडे व मुर्गे के बीच वाहन में छिपाकर शराब को बिहार प्रांत भेजा जाता है।
पुलिस को देखकर अन्य आरोपी बच्चा सिंह, मनीष सिंह व विनय सिंह भाग गए। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल गिरजाशंकर यादव, अमित सिंह, राम सिंह, प्रेमसागर, बसंत, चालक सतीश यादव आदि रहे।