{"_id":"60f3102c8ebc3e61b54b024d","slug":"454-culverts-of-canals-will-be-repaired-with-2-13-crores-in-the-district-ballia-news-vns6010075190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 2.13 करोड़ से दुरुस्त होंगी नहरों की 454 पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 2.13 करोड़ से दुरुस्त होंगी नहरों की 454 पुलिया
विज्ञापन
बलिया। जिले के विभिन्न नहरों पर स्थित जर्जर पुलियों की मरम्मत और पुनर्निर्माण को लेकर सिंचाई विभाग ने कवायद तेज कर दी है। कई पुलिया तो वर्ष 2008 से 2012 के बीच के हैं, जो अधूरे पड़े थे उनका भी कायाकल्प होगा। सिंचाई विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी दे दी है। शासन की ओर से विभाग को 50 लाख की धनराशि भी जारी कर दी है। जिले में 2.13 करोड़ रुपये से 454 पुलिया की मरम्मत की जाएगी।
सिंचाई विभाग के जिम्मे नहरों का संचालन होने के साथ ही नहरों की मरम्मत और उनकी देखरेख भी है। विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिले में वर्ष 2008 से 2012 के बीच अलग-अलग नहरों में पुलिया का निर्माण शुरू किया गया लेकिन अधिकांश पुलिया का निर्माण पूरा नहीं हो सका। शासन की ओर से इस बाबत रिपोर्ट मांगी गई थी। बताया कि जिले में अधूरे पड़े पुलियों के अलावा कई ऐसी भी पुलिया हैं, जो नहरों के चौड़ीकरण के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थीं। कहा कि पहले जिले में दोहरीघाट परियोजना के तहत नहरें थीं, जो बाद में शारदा सहायक परियोजना के तहत नहरें चौड़ी की गईं। कुल 454 पुलियों की मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसकी मरम्मत की स्वीकृति हो चुकी है। इसके लिए, कुल 2.13 करोड़ की राशि भी मंजूर हो चुकी है। इसके अलावा, नहरों पर जिले में कुल 12 नए पुलिया का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भी आठ करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। बताया कि इसमें तीन पुलिया निर्माण के लिए प्रति पुलिया 1.16 करोड़ और एक पुलिया के लिए 42 लाख की स्वीकृति हुई है। बताया कि वर्तमान में 50 लाख की धनराशि शासन से मिली है और जल्द ही पुलिया मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा।
नहरों पर क्षतिग्रस्त 454 पुलियों की मरम्मत और 12 पुलियों का नवनिर्माण कराने के लिए शासन से स्वीकृति मिली है। यह कार्य जल्द ही शुरू कराए जाएंगे। - सीबी पटेल, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग, बलिया