फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चुनाव को तैनात होंगे 25 जोनल व 17

चुनाव को तैनात होंगे 25 जोनल व 17

Wed, 27 Mar 2019 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
चुनाव को तैनात होंगे 25 जोनल व 17
बलिया। चुनाव पर नजर रखने के लिए जनपद को 25 जोन व 178 सेक्टरों में बांटा गया है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती भी कर दी गई है। लोक सभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारी में जुटा हुआ है। हालांकि जनपद में अंतिम चरण मई माह में मतदान होना है, फिर भी तैयारियों को अंतिम रुप देने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

चुनाव को शांतिपूर्ण कराने व प्रत्येक मतदान केंद्रों के सभी बूथों पर नजर रखने के लिए सात विधान सभा क्षेत्रों को कुल 25 जोन व 178 सेक्टर में बांटा गया है। सभी विधान सभाओं में कुल 1415 मतदान केंद्रों पर कुल 2566 बूथ बनाए जाएंगे। बूथों पर किसी भी गड़बड़ी करने वालों पर नजर रखने के साथ ही बूथों पर मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर उसके समाधान करने की जिम्मेदारी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की होगी। प्रशासनिक तैयारियों को देखें तो प्रत्येक जोनल के जिम्मे औसत 56 से 57 मतदान केंद्र व 102 से 103 बूथों की जिम्मेदारी होगी और चुनाव के दौरान पल-पल की सूचना से जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

इसी तरह प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट के जिम्मे सात से आठ मतदान केंद्रों के 14 से 15 बूथों की होगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट चुनाव के दौरान हमेशा चक्रमण करते रहेंगे और चुनाव के दौरान होने वाली गतिविधियों और समस्याओं से संबंधित जानकारी को समय-समय पर जोनल मजिस्ट्रेट को देंगे। जिला प्रशासन की ओर से सभी 25 जोनल व 178 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी कर दी गई है। अप्रैल महीने में इनका प्रशिक्षण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव के लिए जिले के सात विधान सभा क्षेत्रों में कुल 1415 मतदान केंद्रों पर कुल 2566 बूथ बनाए जाएंगे। इसमें बेल्थरारोड विस में 230 मतदान केंद्रों पर 372 बूथ बनाए जाएंगे। इसके अलावा रसड़ा विस में 215 मतदान केंद्रों पर 365, सिकंदरपुर विस में 198 मतदान केंद्रों पर 327 व फेफना विस में 195 मतदान केंद्रों पर 346 बूथ बनेंगे। इसी तरह बलिया नगर विस में 171 मतदान केंद्रों पर 383, बांसडीह विस में 217 मतदान केंद्रों पर 405 व बैरिया विस क्षेत्र में 189 मतदान केंद्रों पर 368 बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed