फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पीएम व सीएम को पाती भेज न्याय की लगाई गुहार

पीएम व सीएम को पाती भेज न्याय की लगाई गुहार

Thu, 12 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पीएम व सीएम को पाती भेज न्याय की लगाई गुहार
बलिया। प्रजापति विकास समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री रामप्रवेश राम प्रजापति के नेतृत्व में गुरुवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्रक भेज दिनेश प्रजापति के हत्यारों की गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। चेताया कि अगर फरार चले रहे मुख्य दो आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार और पीड़ित परिवार को मुआवजा प्रदान नहीं किया तो प्रजापति समाज लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि पकड़ी गांव निवासी नागेंद्र खरवार के यहां सात जुलाई 2018 को बहूभोज का कार्यक्रम चल रहा था। जहां मनोरंजन के लिए डीजे बज रहा था। इस दौरान लोग भोजन करने के बाद अपने-अपने घर चले गए। कार्यक्रम स्थल पर कुछ लोग ही बचे हुए थे। इस दौरान पड़ोसी बलवंत सिंह पुत्र स्व. वीरेंद्र सिंह भी मौजूद था, जो नशे में धूत था। उसका डीजे बजाने वालों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इतने में ही गांव के ही अजय सिंह आ गए और समझा बुझाकर बीच बचाव कर दिया। जिसके बाद मामला शांत हो गया था। इसके बाद नशे में धूत बलवंत सिंह कुछ देर बाद आ गया और अजय सिंह के ऊपर डंडे से प्रहार कर लहुलूहान कर दिया। जिसके बाद मामला उग्र रूप धारण कर लिया। वहां मौजूद लोगों ने बलवंत सिंह को दौड़ा लिया। इतने में बलवंत अपने घर में चला गया और छत पर चढ़ लाइसेंसी बंदूक से चार राउंड फायर कर दिया। जिसमें दिनेश प्रजापति पुत्र लालबाबू तथा रामचंद्र पुत्र रामनाथ खरवार घायल हो गए। इस दौरान दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में मृतक के भाई पिंटू प्रजापति के तहरीर पर पुलिस ने बलवंत सिंह व सत्येंद्र सिंह पुत्रगण स्व. बीरेंद्र तथा सर्वजीत सिंह व विश्वजीत सिंह पुत्रगण सत्येंद्र सिंह के विरूद्घ धारा 302, 307, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त विश्वजीत व सत्येंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि मुख्य आरोपी सर्वजीत व बलवंत भागने में सफल हो गए। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी फरार दो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। जिससे नाराज प्रजापति विकास समिति ने पीएम व सीएम को पत्रक भेज न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed