फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   स्टेशन जाने वाला मार्ग क्षतर ग्रस्त

स्टेशन जाने वाला मार्ग क्षतर ग्रस्त

Wed, 07 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन जाने वाला मार्ग क्षतर ग्रस्त
हल्दी-सहतवार मार्ग से सहतवार रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग पर सात माह से बड़ी-बड़ी गिट्टियां ठेकेदार द्वारा डालकर छोड़ दिया गया है। जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर जाने वाले लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की। स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए सहतवार, बलेऊर, बिनहाँ, बिसौली, चाँदपुर, महाराजपुर, हुसेनाबाद, महाधनपुर, सुरहिया आदि दर्जनों ग्राम सभाओं के लोग आते है। करीब सात माह से सड़क पर गिट्टी डालकर ठेकेदार द्वारा छोड़ दिया गया है। इस मार्ग पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस रोड को बनवाने के लिए कई बार प्रशासन का ध्यान आकृष्ट भी कराया गया। लेकिन कोई अधिकारी आज तक ध्यान नहीं दिया। क्षेत्र के समाजसेवी शशिकांत सिंह, भोलानाथ तिवारी, राजेन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed