{"_id":"59ee1b8d4f1c1bd1538b8b88","slug":"41508776845-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज बिटिया का सम्मान कर इतराया गड़हांचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज बिटिया का सम्मान कर इतराया गड़हांचल
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरहीं। क्षेत्र के आदर्श इंटर कालेज के प्रांगण में सोमवार को पीसीएसजे में 69वां स्थान प्राप्त करने वाली क्षेत्र की नरहीं निवासिनी प्रिया राय का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजीव उपाध्याय ने स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, जरूरत है कि उनके साथ भेदभाव न किया जाए। विशिष्ट अतिथि डॉ. जनार्दन राय ने हिंदी की कुछ पंक्तियां प्रिया राय को समर्पित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह में सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह गामा, प्रबंधक चंद्र मोहन राय, प्रधानाचार्य कुसुमाकर मिश्रा, धीरज राय, डा. अखिलेश राय, कमला प्रसाद राय, अंजनी राय, जितेन्द्र बहादुर सिंह, राजाराम उपाध्याय, अशोक राय, सुरेश सिंह, दयाशंकर उपाध्याय, दिनेश राय, सुधांशु राय, वागीश मिश्रा आदि ने प्रिया को आशीर्वाद दिया।
उधर, स्व. राजनारायण राय की स्मृति में वर्ष 2017 में विद्यालय में 10वीं की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्व. आशीष राय व स्व. जगधारी राय छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यालय परिवार की ओर से मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि दिया गया। अध्यक्षता अभिमन्यु राय व संचालन अभिषेक राय तथा अमरदेव राय ने किया।