{"_id":"59e630bd4f1c1b70548b7f36","slug":"41508257981-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव : सुदिष्टिपुरी के एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव : सुदिष्टिपुरी के एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापस
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। बैरिया के दो कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। मंगलवार को नाम वापसी के अंतिम दिन सुदिष्टपुरी पीजी कालेज रानीगंज में एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया। वहीं, अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज दूबे छपरा में किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। इसके साथ ही प्रत्याशियों की स्थिति भी साफ हो गई है।
सुदिष्टपुरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीगंज में मंगलवार को अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी प्रवीण कुमार सिंह ने अपना पर्चा वापस लिया। पर्चा वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए छह उम्मीदवारों के बीच टक्कर होगी। जबकि उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री के बीच आमने सामने की लड़ाई है। वहीं संकाय प्रतिनिधि के रूप में महज एक प्रत्याशी अभिषेक कुमार गिरी मैदान में है, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
सुदिष्टपुरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को पर्चा के जांच के दौरान विरोध के बावजूद सभी पर्चे वैध रहे। लेकिन मंगलवार को प्रत्याशी प्रवीण कुमार सिंह ने पर्चा वापस ले ही लिया। अब छात्र संघ अध्यक्ष पद के लिए रवि कुमार मौर्य, प्रवीण कुमार सिंह, कुंदन कुमार सिंह, रामबालक कुमार यादव, विजय प्रताप यादव व एकमात्र महिला प्रत्याशी पूनम वर्मा सहित कुल छह प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वजीत कुमार सिंह, राजकुमार यादव, महामंत्री पद के लिए अमित कुमार वर्मा, सूर्यकांत यादव, जबकि पुस्तकालय मंत्री के लिए इरफान आलम, कृष्णा गुप्ता मैदान में हैं। वहीं संकाय प्रतिनिधि के रूप में सिर्फ एक प्रत्याशी अभिषेक कुमार गिरी चुनाव लड़ रहे हैं। उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
चुनाव अधिकारी डॉ प्रकाश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 24 अक्तूबर को चुनाव के बाद उसी दिन मतगणना होगी और विजयी प्रत्याशियो ंको शपथ दिलाई जाएगी। रामगढ़ संवाददाता के अनुसार, अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज में नाम वापसी के दिन किसी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया। इसके साथ ही प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है।