फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बीएसए से मिला

बीएसए से मिला

Fri, 06 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बीएसए से मिला
बलिया। समायोजित शिक्षक व शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याओं पर शिक्षामित्रों का एक प्रतिनिधि मंडल बीएसए तथा वित्त एवं लेखाधिकारी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने दीपावली से पहले बकाया एरियर भुगतान पर लेखाधिकारी से बात की। लेखाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि तीन माह का एरियर भुगतान दीपावली से पहले हर हाल में कर दिया जाएगा। 06 दिन के बकाया वेतन भुगतान की बात पर लेखाधिकारी ने बताया कि इस दिशा में शासन से कोई आदेश प्राप्त नहीं है। इसके साथ ही प्रतिनिधि मंडल बीएसए से मिलकर दीपावली को देखते हुए असमयोजित शिक्षामित्रों के सितम्बर माह के मानदेय का भुगतान पर बात किया। 06 दिन के वेतन भुगतान की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल में जिला महामन्त्री पंकज सिंह, अरविन्द यादव, राजू प्रसाद, गणेश यादव, जगनरायण पाठक, रामजी यादव, राजू यादव, शिवजी गुप्ता, सत्येंद्र मौर्य, शशिभान, परवेज, धनंजय शर्मा, अवनीश, संजय यादव, अजय गुप्त, देवेन्द्र प्रसाद शामिल रहे।
विज्ञापन

-----------------------------------------------
बीएचयू में इलाज के दौरान शिक्षिका का निधन, शिक्षामित्रों ने जताया शोक
बलिया। शिक्षा क्षेत्र रसड़ा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रोहना में तैनात समायोजित शिक्षिका अर्चना सिंह (33) का निधन गुरुवार को तड़के बीएचयू में हो गया। बताया जाता है कि समायोजन निरस्त होने अर्चना सिंह काफी तनाव रहती थी। उनकी तबीयत खराब होने पर परिजनों ने इलाज के लिए बीएचयू में भर्ती कराया था, जहां गुरुवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। मऊ जनपद के दोहरीघाट निवासी अर्चना सिंह पत्नी सुशील सिंह का मायका रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में हैं, यही पर वह शिक्षामित्र थी। प्रावि रोहना पर इनका समायोजन हुआ था। सुप्रीमकोर्ट के निर्णय के बाद से ही अर्चना तनाव में चल रही थी। उनका उपचार इधर कुछ दिनों से बीएचयू में चल रहा था। इनके निधन पर शिक्षामित्रों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से शिक्षामित्र पूरी तरह टूट चुके है। प्रदेश में एक-एक कर पांच दर्जन शिक्षामित्रों की मौत हो गई, लेकिन जिम्मेदारों ने संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed