{"_id":"59ce79944f1c1b65548b4f75","slug":"41506703764-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षण का केंद्र बनी बीबीटोला की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षण का केंद्र बनी बीबीटोला की प्रतिमा
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। मां दुर्गा का शृंगार रूप देखने के लिए शाम ढलते ही जनसैलाब उमड़ रहा है, लेकिन बीबीटोला स्थित विराट महल में मा संतोषी की प्रतिमा आकर्षक का केंद्र बनी हुई है। महिलाओं व पुरुषों का हुजूम मां के दर्शानों के लिए उमड़ रहा है। जबकि रानीगंज बाजार चौक, बतासा पट्टी, सब्जी बाजार में रखा मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। नरायणगढ़ स्थित समे माई मंदिर, दुर्जनपुर स्थित आजाद हिंद क्लब द्वारा शिवाला, विश्वम्भर बाबा के स्थान स्थित मा दुर्गा के प्रतिमा भी आकर्षक का केंद्र बना हुआ है।
रतसर संवाददाता के अनुसार, कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों में बने पंडाल में मां दुर्गा की पूजा करने के लिए नवरात्र के नवमी के दिन श्रद्धालुओं का हुजूम सुबह होते ही उमड़ पड़ा। मां के जयकारे के साथ देवी गीत से पूरा क्षेत्र देवीमय हो गया। कस्बा क्षेत्र के पंचायत भवन, गांधी आश्रम चौराहा, डाकघर, संघत रैन बसेरा, दिलावलपुर, अरार यादव बस्ती और पूर्वी राजभर बस्ती में स्थापित देवी दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों का रेला लगा रहा। मालूम हो कि 30 सितंबर को पंचायत भवन, सदर बाजार हलचल कमेटी, डाकघर यंग स्टार क्लब और पूर्वी राजभर बस्ती में स्थापित देवी प्रतिमा का विसर्जन होगा। शेष मूर्तियों का विसर्जन 2, 3 व 4 अक्तूबर को समिति द्वारा किया जाएगा।