फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कब्जा, राशन और जलजमाव के आए मामले

कब्जा, राशन और जलजमाव के आए मामले

Tue, 01 Aug 2017 11:34 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
कब्जा, राशन और जलजमाव के आए मामले
सिकंदरपुर। शासन के निर्देश पर मंगलवार को तहसील दिवस की जगह पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें जिलाधिकारी ने शासन द्वारा जारी नई गाइडलाइन के बारे में मौजूद अधिकारियों को बताया। वहीं एक सप्ताह के अंदर मामले का निस्तारण करने का निर्देश मौजूद संबंधित अधिकारियों को दिया। तहसील दिवस में कुल 40 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिसमें अधिकतर मामलों का त्वरित निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभाग को भेज दिया गया। इस दौरान शिकायतकर्ताओं की भारी भीड़ प्रार्थना पत्र देने के लिए सुबह से ही लाइन में लग गई थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी तहसील सभागार में पहुंचे तो थोड़ी देर बाद ही पर्ची काटने को लेकर हंगामा शुरू हो गया। शोरगुल सुनकर जिलाधिकारी स्वयं पर्ची काउंटर तक पहुंच गए और एसडीएम सिकंदरपुर राजेश यादव को पहले प्रार्थना पत्र लेने व बाद में चढ़ाने का निर्देश दिया। जिसके बाद हो हल्ला बंद हुआ। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जजौली गांव निवासी रामसागर राय ने अपने पट्टीदार पर मकान कब्जा करने का आरोप संबंधी प्रार्थना पत्र दिया। जिसको पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर को जांच कर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के चकरापुर गांव निवासी संतोष कुमार चौहान ने चकरापुर गांव में 2 माह से जलजमाव होने के कारण आवागमन बंद होने संबंधित प्रार्थना पत्र दिया। जिसको जिलाधिकारी ने एसडीएम को पुलिस व राजस्व टीम भेजकर मामले के निस्तारण कराने को कहा।
विज्ञापन

सिसोटार ग्राम सभा की सैकड़ों महिलाओं ने गांव के कोटेदार द्वारा राशन नहीं देने की शिकायत की। जिसपर जिलाधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। चरवा बरवा गांव निवासी रामप्रवेश शर्मा ने ग्राम प्रधान पर हैंडपंप मरम्मत के नाम पर पैसा उतारने व काम नहीं कराने संबंधित प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा निवासी कमलेश सोनी ने रोस्टर के हिसाब से विद्युतापूर्ति नहीं मिलने की शिकायत संबंधी प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता बांसडीह को तत्काल सप्लाई दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक संजय यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर, तहसीलदार आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
संपूर्ण समाधान दिवस में 62 प्रार्थनापत्र हुए प्रस्तुत
बेल्थरारोड। तहसील सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 62 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें आठ प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। साथ ही छह मामलों के लिए जांच अधिकारियों की टीम गठित कर कार्यवाही शुरू कर दी गई । शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को संदर्भित कर दिया । इनमें राजस्व, विकास ,आपूर्ति, पुलिस समेत अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल रहे। सीडीओ ने समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह, उप जिलाधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, तहसीलदार यशवंतराव, नायब तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप आदि अधिकारी मौजूद रहे।

बलिया की 12वीं फाइल, 01 अगस्त, 17
15 दिनों में खतौनी दाखिल करने का निर्देश
बलिया। डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद तहसील के समस्त लेखपालों संग बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि 1424 व 1425 के खसरे को छोड़कर सभी खसरों को रिकार्ड रूम में जमा कर दें। सभी लेखपालों के पास रेवेन्यू मैप अनिवार्य रूप से हो। दाखिल होने वाली खतौनी का दाखिला 15 दिन के अंदर हो जाए। किसी भी प्रकार की भूमि विवाद, पैमाइश आदि के मामले में सभी पक्षों को सुनकर निस्तारण कराएं। जिलाधिकारी ने बताया कि एक अगस्त से एंटी भू-माफिया का पोर्टल लांच हो गया है। सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने वालों से सख्ती से निपटा जाए और जरूरत पड़ने पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाए।

इनसेट=
डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का लिया जायजा
बलिया। डीएम ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नवानगर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बालिकाओं से वहां मिलने वाली सुविधाओं के बावत जानकारी ली। निर्देश दिया कि विद्यालय में बेहतर पठन-पाठन का माहौल बने। बच्चों को मिलने वाली हर सुविधाएं बेहतर ढ़ंग से दी जाए। डीएम ने विद्यालय के प्रत्येक कमरों में जाकर देखा। परिसर में साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। बीडीओ को परिसर में इंटरलॉकिंग कराने का निर्देश दिया। कमरों में बेहतर प्रकाश की व्यवस्था, टूटी हुई खिड़कियों को भी ठीक कराने के साथ ही कहा कि ब्रांडेड खाद्य सामग्री का ही प्रयोग किया जाए। विद्यालय में बच्चों को योग कराने की जरूरत पर बल दिया। डीएम के साथ विधायक संजय यादव, बीएसए संतोष राय, एबीएसए आदि थे।



तहसील दिवस में छाया रहा राशन कार्ड और पट्टे का मामला
बैरिया। तहसील दिवस का आयोजन तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें बिजली, भूमि, राशन कार्ड, पट्टा आदि की समस्या छाया रहा। दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी हीरा देवी पत्नी बच्चा सिंह ने सार्वजनिक रास्ता रोकने की शिकायत की। वहीं रेवती थाना क्षेत्र के अशोक प्रजापति ने आवा के जमीन पर जबरियन झोपड़ी लगा कर कब्जा करने की शिकायत की, कर्ण छपरा के दुर्ग विजय सिंह झुलन ने रास्ता रोकने की शिकायत की । श्रीनगर के हीरा गुप्त ने भी रास्ता रोकने की शिकायत की। वाजिदपुर निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने लेखपाल व कानूनगो द्वारा आदेश के बावजूद पत्थर नसीब नहीं करा रहा है। कुल 56 मामले आए। जिसमे चार का निस्तारण हुआ। तहसील दिवस के आयोजन में विधायक सुरेंद सिंह भी पहुंच कर लोगों की शिकायत को सुना। क्षेत्राधिकारी बैरिया रामदरश यादव, खंड विकास अधिकारी बैरिया रामजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed