फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सती घाट पर 142 घन मीटर बालू किया सीज

सती घाट पर 142 घन मीटर बालू किया सीज

Tue, 25 Jul 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
सती घाट पर 142 घन मीटर बालू किया सीज
लालगंज। लोगों की शिकायत पर जिलाधिकारी के अवैध बालू के डंप के खिलाफ जांच के लिए खनन अधिकारी अशोक कुमार, उपजिलाधिकारी बैरिया राधेश्याम पाठक, एसओ दोकटी विजय सिंह , चौकी प्रभारी जगदीश विश्वकर्मा, बन दारोगा संतोष कुमार की टीम मंगलवार को सती घाट भुसौला व शिवपुर घाट पर पहुंच बालू के डंप को देखा तथा वहां बालू विक्रेताओं से रॉयल्टी की मांग की। बालू विक्रेताओं ने बिहार की रॉयल्टी रसीद दिखा दी। सती घाट पर 142 घन मीटर बालू सीज कर थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि बालू उठने न पाए। इसके बाद उक्त टीम शिवपुर घाट पर पहुंची, जहां बालू के ढेरों को मापा गया तो वहां रखा 410 घन मीटर बालू सीज किया गया। पूछे जाने पर खनन अधिकारी ने कहा कि रॉयल्टी जमा कर कोर्ट से बालू रिलीज कर दी जाएगी। आज भी क्षेत्र के कुछ लोगों ने अधिकारियों से बालू के कारण रास्ता ख़राब होने की बात कही। जिस पर खनन अधिकारी ने बताया कि 31 जुलाई के बाद सारे बालू का व्यवसाय यहां बंद हो जाएगा। इसको लेकर बालू व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। ज्ञात हो कि कई वर्षों से नदी के माध्यम से लाल बालू बिहार से आता है तथा क्षेत्र के कई लोग इस व्यवसाय में वर्षों से लगे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed