{"_id":"596912214f1c1b57738b475d","slug":"41500058145-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोषण के लिए शासन-प्रशासन रच रहा कुचक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोषण के लिए शासन-प्रशासन रच रहा कुचक्र
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक चंद्रशेखर उद्यान में शुक्रवार को आयोजित की गई। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी का पदभार किसी दूसरे अधिकारी को सौंपे जाने के विरोध में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।
बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता अजय कुमार यादव ने कहा कि यदि शासनादेश के विरूद्ध जिला कार्यक्रम अधिकारी का प्रभार वापस नहीं लिया जाता है तो हम जनपद स्तर पर आंदोलन छेड़ने के लिए विवश होंगे। आंगनबाड़ी संघ के संरक्षक डीएन यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के शोषण के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर कुचक्र रचा जा रहा है। जिसके खिलाफ हम लोग आंदोलन की राह पर जाएंगे। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर राजेश रावत, ओमप्रकाश गुप्ता, उर्मिला यादव, चौधरी आनंद, राजेश कुमार वर्मा, रामप्रकाश श्रीवास्तव, नवीन यादव, ध्रुवतारा सिंह, संतोष राय, वंदना पाठक, राजकुमारी पांडेय, विमला पांडेय, नीलम शर्मा, कमरूनिशा आदि मौजूद रहे।